रायपुर : मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने आरंग में नवनिर्मित साहू समाज सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण : भवन की बाउंड्रीवाल के लिए 15 लाख रुपए की घोषणाा…

रायपुर, 09 अक्टूबर 2021प्रदेश के नगरीय प्रशासन विकास एवं श्रम मंत्री तथा क्षेत्रीय विधायक डॉ. शिवकुमार डहरिया ने शनिवार को रायपुर जिले के आरंग में अकोली रोड, रेल्वे क्रॉसिंग के पास 36.75 लाख रुपये से बने नवनिर्मित साहू समाज सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने साहू समाज द्वारा नवनिर्मित भवन परिसर में बाउंड्रीवाल की मांग पर 15 लाख रुपये की घोषणा की। अपने उद्बोधन में मंत्री डॉ. डहरिया ने कहा कि छत्तीसगढ़ को आगे बढ़ाने में साहू समाज का बड़ा योगदान है। हमारे गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहू भी इसी समाज से आते है। साहू समाज में प्रतिभावान व्यक्तियों की कमी नहीं है। हर क्षेत्र में समाज के लोग अपनी सेवाएं दे रहे हैं। साहू समाज की एकजुटता सभी समाजों के लिए भाईचारे का संदेश देती है।

Advertisements

इस अवसर पर आरंग नगर पालिका अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर चन्द्राकर, सर्वश्री कोमल साहू, नगर पालिका उपाध्यक्ष नरसिंग साहू, जिला साहू संघ अध्यक्ष देवनाथ साहू, तहसील साहू संघ संरक्षक हिरामन साहू, तहसील साहू संघ अध्यक्ष सोहन लाल साहू, रीवां परिक्षेत्र अध्यक्ष प्रेमलाल साहू, सेरीखेड़ी परिक्षेत्र अध्यक्ष वीरेंद्र साहू, समोदा महानदी परिक्षेत्र अध्यक्ष फागुलाल साहू, भानसोज परिक्षेत्र अध्यक्ष श्री महेश साहू, तामासिवनी परिक्षेत्र अध्यक्ष श्री कृष्णकुमार साहू, कोरासी परिक्षेत्र अध्यक्ष अशोक साहू, नरदहा परिक्षेत्र अध्यक्ष सालिक साहू, नगर पालिका आरंग के पार्षदगण, अधिकारीगण सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे।

Bhumika Dewangan

Recent Posts

राजनांदगांव : नाबालिक बालिका को भगाने में मदद करने वाले आरोपी गिरफ्तार…

*नाबालिक बालिका को भगाने में मदद करने वाले आरोपी गिरफ्तारफरार आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक…

1 hour ago

मोहला : राज्य स्तर पर खराब रैंकिंग पर कलेक्टर ने नाराजगी जाहिर किया अधिकारियों को रैंकिंग सुधारने दिये कड़ी निर्देश…

- बाल विवाह एक सामाजिक कुप्रथा, रोकने ग्राम पंचायतों में चलाएं जागरूकता अभियान - श्रम…

1 hour ago

राजनांदगांव : मुख्यमंत्री से सांसद संतोष पांडे ने विभिन्न विषयों पर की चर्चा…

राजनांदगांव।आज संसद भवन में माननीय मुख्यमंत्री श्री  विष्णु देव साय जी के दिल्ली प्रवास के…

3 hours ago

खैरागढ़: खैरागढ़ में 38638 बकायेदार उपभोक्ताओं की काटी बिजली कनेक्शन, कार्यवाही से मचा हड़कंप…

खैरागढ़ में 38638 बकायेदार उपभोक्ताओं की काटी बिजली कनेक्शन, कार्यवाही से मचा हड़कंप, 11533 ने…

3 hours ago

राजनांदगांव : हिन्द सेना मे दक्ष वैद्य को युवा ब्रिगेड राष्ट्रीय अध्यक्ष की मिली कमान,पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने दी बधाई…

राजनांदगांव। राष्ट्रीय राजधानी,नई दिल्ली देशहित के प्रति समर्पित भावना एवं समाजसेवा के क्षेत्र में किए…

22 hours ago

This website uses cookies.