छत्तीसगढ़

रायपुर : मर्दापाल में उप तहसील कार्यालय खुलने से लोगों को मिली बड़ी राहत ,उप तहसील बनने से लोगों के राजस्व प्रकरण अब शीघ्रता से होंगे निराकृत…

रायपुर : प्रदेश में लोगों की सुविधा के लिए राजस्व प्रशासन को सहज और सुलभ बनाया जा रहा है। लोगों के राजस्व संबंधी काम उनके निवास के नजदीक ही हो जाए, इसके लिए राजस्व प्रशासन की नई ईकाइयां प्रारंभ की जा रही है।

Advertisements

इसी कड़ी में कोण्डागांव जिले के मर्दापाल में उपतहसील का शुभारंभ नारायणपुर के विधायक एवं छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री चंदन कश्यप ने किया। उल्लेखनीय है कि 51 हजार से अधिक जनसंख्या वाले इस नवीन उपतहसील में 45 ग्राम पंचायत एवं दो राजस्व निरीक्षक मंडल गोलावंड तथा मर्दापाल सम्मिलित होगें। जिनके अंतर्गत 19 हल्के एवं 78 आश्रित ग्राम भी शामिल होंगे।


    तहसील शुभारंभ के अवसर पर श्री चंदन कश्यप ने कहा कि मर्दापाल एवं आस-पास के गांव कई वर्षों से पहाड़ी-जंगल एवं संवेदनशील क्षेत्र होने के कारण विकास की धीमी गति से जूझते रहे हैं। क्षेत्र के ग्रामीणों को अपने छोटे-छोटे कार्यों के लिए जिला मुख्यालय तक बार-बार आना पड़ता था।

जिससे उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। मर्दापाल में उपतहसील कार्यालय स्थापित होने से अब ग्रामीणों के आय, जाति, निवास आदि प्रमाण पत्र एवं नामांतरण, बटवारा, सीमांकन के कार्य उप तहसील के माध्यम से ही पूर्ण हो जाएंगे। उन्हें इसके लिए मुख्यालय पर जाने की आवश्यकता नहीं होगी। मर्दापाल का विकास अधिक तीव्र गति से हो सकेगा।

इस अवसर पर जिला पंचायत के अध्यक्ष श्री देवचंद मातलाम, कलेक्टर श्री पुष्पेन्द्र मीणा, जनपद अध्यक्ष शिवलाल मंडावी सहित जिले के अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी  उपस्थित थे।

Lokesh Rajak

Recent Posts

राजनांदगांव : सुंदरकांड से ही प्राप्त हो सकता है राम राज्य…

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर सुंदरकांड का पाठ आयोजित…

15 hours ago

राजनांदगांव : पीएमश्री सर्वेश्वर दास नगर पालिक निगम उत्कृष्ट विद्यालय में स्थानीय वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषणा…

- उत्कृष्ट विद्यार्थियों का किया गया सम्मानितराजनांदगांव 10 अप्रैल 2025। पीएमश्री सर्वेश्वर दास नगर पालिक…

17 hours ago

राजनांदगांव : ग्राम कनहरटोला एवं शेरपा में निकाली गई कलश जल यात्रा…

- जल संरक्षण एवं पौधरोपण के लिए किया गया प्रेरितराजनांदगांव 10 अप्रैल 2025। डोंगरगढ़ विकासखंड…

17 hours ago

राजनांदगांव : महिलाओं एवं बुजुर्गों ने उत्साहपूर्वक बड़ी संख्या में किया आवेदन…

सुशासन तिहार से जनमानस की आंकाक्षाओं को मिली अभिव्यक्ति- सरकार से संवाद और समस्याओं के…

17 hours ago

राजनांदगांव : जिला पंचायत के स्थायी समितियों का किया गया गठन…

राजनांदगांव 10 अप्रैल 2025। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिला पंचायत स्थायी समिति…

17 hours ago

This website uses cookies.