छत्तीसगढ़

रायपुर : महासमुंद जिले में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ मनाया गया 75वां स्वतंत्रता दिवस : गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने मुख्य समारोह में किया ध्वजारोहण…

शहीद के परिजनों को किया गया सम्मानित: 54 अधिकारी-कर्मचारी हुए पुरस्कृत

Advertisements

रायपुर, 15 अगस्त 2021जिला मुख्यालय में 75 वें स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) कोविड-19 के चलते सोशल डिस्टेंन्सिग के साथ समारोह मनाया गया। जिला मुख्यालय के मिनी स्टेडियम में आयोजित
समारोह के मुख्य अतिथि गृह मंत्री एवं प्रभारी मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी और मुख्यमंत्री का जनता के नाम संदेश का वाचन किया। समारोह में शांति के प्रतीक रंग-बिरंगे गुब्बारे आकाश में छोड़े गये।


कार्यक्रम में गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने शहीद के परिजनों से बातचीत कर उनका कुशलक्षेम पूछा और शॉल एवं श्रीफल भेंटकर उन्हें सम्मानित किया। समारोह में जिले के विभिन्न विभागों के 54 अधिकारियों-कर्मचारियों को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। समारोह में छत्तीसगढ़ राज्य बीज निगम के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक श्री अग्नि चन्द्राकर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ऊषा पटेल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री लक्ष्मण पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्राकर, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री कृष्णा चन्द्राकर, जनपद अध्यक्ष श्री यतेन्द्र साहू, पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा के अलावा जनप्रतिनिधि, कलेक्टर श्री डोमन सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल, सीईओ जिला पंचायत श्री आकाश छिकारा और वनमण्डलाधिकारी श्री पंकज राजपूत सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी व नागरिकगण उपस्थित थे।

Lokesh Rajak

Recent Posts

राजनांदगांव : आयुक्त ने ली निगम टी.एल. की बैठक, कार्यो की किये समीक्षा…

राजनांदगांव 16 अक्टूबर। नगर निगम आयुक्त श्री अभिषेक गुप्ता ने आज निगम सभागृह में अधिकारियों…

8 hours ago

राजनांदगांव : लगातार बढ़ते जल संकट को देखते हुए किसान धान के बदले कम पानी उपयोग वाली फसल लें – कलेक्टर…

*- सभी बैराज, एनीकट, जलाशयों एवं अन्य अधोसंरचना का सर्वे कराकर मरम्मत योग्य कार्यों को…

10 hours ago

राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ के विकास पुरूष है डॉ. रमन सिंह – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

*- मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष ने विराट कवि सम्मेलन में शिरकत की* *-  प्रख्यात कवि…

11 hours ago

राजनांदगांव : कलेक्टर ने उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के सफल संचालन एवं क्रियान्वयन के लिए विभागीय समन्वय हेतु अधिकारियों की बैठक ली…

राजनांदगांव 16 अक्टूबर 2024। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले…

11 hours ago

राजनांदगांव : मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष ने नवा बिहान साईबर जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना…

राजनांदगांव 16 अक्टूबर 2024। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह…

11 hours ago

राजनांदगांव : शासकीय महाविद्यालयों में जन भागीदारी समिति के उपाध्यक्ष नियुक्त…

राजनांदगांव 16 अक्टूबर 2024। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने जनभागीदारी समिति नियमावली सूची अनुसार जिले…

11 hours ago

This website uses cookies.