रायपुर : मुख्यमंत्री की मासिक रेडियोवार्ता लोकवाणी के प्रसारण को जोन क्रमांक 4 के श्रोताओं ने ध्यान से सुना….

रायपुर, 12 सितम्बर 2021मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियोवार्ता लोकवाणी के प्रसारण को आज राजधानी रायपुर के नगर पालिका निगम के जोन क्रमांक 04 के सभा कक्ष में उपस्थित श्रोताओं ने ध्यान से सुना। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आकाशवाणी से हर माह प्रसारित होने वाली लोकवाणी की 21वी कड़ी (आपकी बात मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के साथ) कार्यक्रम में बात की शुरूआत जय जोहार के अभिवादन के साथ की। उन्होंने कहा कि आज का विषय जिलास्तर पर रणनीति से विकास की नई राह है।

Advertisements

इसमें स्थानीय परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए समस्याओं को चिन्हांकित करना, उनके समाधान की तलाश करना, उन्हें लागू करना और जनता को राहत दिलाना है। इस कड़ी में सभी जिलों के समन्वित विकास के लिए स्थानीय जनता की सोच, इच्छा तथा अपेक्षा के अनुरूप काम करने में जिला प्रशासन को और अधिक सक्षम बनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में हर व्यक्ति तथा जनता को सशक्त बनाते हुए विकास में उनकी भागीदारी सुनिश्चित कर नवा छत्तीसगढ़ को गढ़ा जा रहा है।


    मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि गणेशचतुर्थी, नवाखाई तथा विश्वकर्मा जयंती जैसे पावन पर्व के अवसर पर कहा कि आप सभी सावधानी तथा सुरक्षा के साथ इन पर्वों को खुशी-खुशी मनाते हुए सामाजिक एकता, सौहाद्र ओर समरसता के हमारे महान विरासत को आगे बढ़ाएं। उन्होंने बताया कि प्रशासनिक इकाई के रूप में जिलों को महत्व देते हुए हमने बहुत कम समय में 5 नये जिले बनाने की पहल की है। इसके साथ ही जिला स्तर पर कई जनहितकारी योजनाएं संचालित की है।


    मुख्यमंत्री की रेडियो प्रसारण वार्ता सुनने वाले एल्डर मेन श्री नईम रजा एवं श्री रियाज भाई तथा निक्की खान, कल्पना सागर ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि यह खुशी की बात है कि मुख्यमंत्री द्वारा क्षेत्र के चहुमुखी विकास के लिए स्थानीय परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए योजनाएं बनाई जा रही है। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संचालित योजनाएं ग्रामीण एवं शहरी अर्थव्यवस्था को सशक्त करने वाली और मजबूती प्रदान करने वाली है।

Bhumika Dewangan

Recent Posts

छत्‍तीसगढ़ में अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर, देखें पूरी लिस्‍ट…

छत्‍तीसगढ़ में अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर: जल संसाधन विभाग में थोक में हुए तबादले, देखें…

2 hours ago

राजनांदगांव : आयुक्त ने ली निगम टी.एल. की बैठक, कार्यो की किये समीक्षा…

राजनांदगांव 16 अक्टूबर। नगर निगम आयुक्त श्री अभिषेक गुप्ता ने आज निगम सभागृह में अधिकारियों…

19 hours ago

राजनांदगांव : लगातार बढ़ते जल संकट को देखते हुए किसान धान के बदले कम पानी उपयोग वाली फसल लें – कलेक्टर…

*- सभी बैराज, एनीकट, जलाशयों एवं अन्य अधोसंरचना का सर्वे कराकर मरम्मत योग्य कार्यों को…

21 hours ago

राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ के विकास पुरूष है डॉ. रमन सिंह – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

*- मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष ने विराट कवि सम्मेलन में शिरकत की* *-  प्रख्यात कवि…

22 hours ago

राजनांदगांव : कलेक्टर ने उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के सफल संचालन एवं क्रियान्वयन के लिए विभागीय समन्वय हेतु अधिकारियों की बैठक ली…

राजनांदगांव 16 अक्टूबर 2024। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले…

22 hours ago

राजनांदगांव : मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष ने नवा बिहान साईबर जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना…

राजनांदगांव 16 अक्टूबर 2024। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह…

22 hours ago

This website uses cookies.