छत्तीसगढ़

रायपुर : मुख्यमंत्री ने उतई क्षेत्र को दीं कई सौगातें : 4 करोड़ की लागत से मोरिद टैंक का होगा जीर्णाेद्धार….

उतई में 2 करोड़ रुपए की लागत से बनेगा पालिका बाजार

Advertisements

मुख्यमंत्री शामिल हुए समाज रत्न दाऊ उत्तम साव पुण्य स्मरण समारोह में

रायपुर, 14 सितंबर 2021मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज दुर्ग जिले के उतई में  समाज रत्न दाऊ उत्तम साव पुण्य स्मरण कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के विकास के लिए कई बड़ी घोषणाएं कीं, इनमें मोरिद टैंक के जीर्णाेद्धार की घोषणा भी शामिल है। 4 करोड़ रुपए की लागत से मोरिद टैंक के जीर्णाेद्धार से 240 हेक्टेयर रकबे में सिंचाई के लिए जलापूर्ति के साथ ही टैंक की पेयजल आपूर्ति की क्षमता भी बढ़ जाएगी। 


मुख्यमंत्री ने इस मौके पर उतई के अस्पताल में क्षमता विस्तार, उतई नगर में 2 करोड़ रुपए की लागत से पालिका बाजार का निर्माण, 75 लाख रूपए के लागत से नगर के पुराने शीतला तालाब का जीर्णाेद्धार एवं सौंदर्यीकरण की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर जिला साहू समाज के भवन के लिए 40 लाख रुपए एवं 3 एकड़ जमीन, उतई में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल के स्थापना की घोषणा की। कार्यक्रम में गृह एवं लोक निर्माण मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू उपस्थित थे। 


मुख्यमंत्री ने साहू समाज के विभूतियों का पुण्य स्मरण करते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में किया गया निवेश सबसे ज्यादा प्रभावी होता है। यही कारण है कि पाटन में हमारे पूर्वजों ने शिक्षा के प्रसार के लिए इतनी बड़ी संख्या में स्कूल खोले। साहू समाज जिस तरह से आगे बढ़ रहा है, उसके पीछे समाज की शिक्षा को बढ़ावा देने की प्रखर सोच है। साहू समाज ने शिक्षा के क्षेत्र में अहम कार्य किया है। हमारी सरकार की सोच है कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सबको मिले। इसके लिए हमने स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल और स्वामी आत्मानंद हिंदी स्कूल के माध्यम से शिक्षा की बेहतरीन सुविधा उपलब्ध कराने की व्यवस्था की है। इसके लिए पूरे प्रदेश भर में 171 स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल आरंभ किये गये हैं। 
गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि शासन द्वारा क्षेत्र के विकास के लिए और यहाँ बुनियादी सुविधाओं तथा शिक्षा-स्वास्थ्य जैसी महत्वपूर्ण सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार पहल की जा रही है। इससे जनसुविधाओं में बढ़ोत्तरी और विकास में तेजी आई है। इस मौके पर कृषि उपज मंडी दुर्ग के अध्यक्ष श्री अश्विनी साहू एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Lokesh Rajak

Recent Posts

राजनांदगांव: दोस्त को शराब पिलाकर कर दी हत्या…

राजनांदगांव। दोस्त को शराब पिलाने के बाद पत्थर से सिर कुचलकर उसकी हत्या कर देने…

13 minutes ago

राजनांदगांव : सीआरसी ठाकुरटोला में क्षेत्रीय परेंट्स मीटिंग का हुआ आयोजन…

राजनांदगांव 25 मार्च 2025। सीआरसी ठाकुरटोला में अभिभावकों को जागरूक करने एवं सशक्त बनाने के…

4 hours ago

राजनांदगांव : खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा मानव मंदिर होटल का किया गया औचक निरीक्षण…

राजनांदगांव 25 मार्च 2025। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल के निर्देशानुसार नागरिकों के स्वास्थ्य को ध्यान…

4 hours ago

राजनांदगांव : मरीजों से बातचीत कर अस्पताल में मिल रहे सुविधाओं एवं उपचार के संबंध में ली जानकारी…

स्वास्थ्य मंत्री ने जिला चिकित्सालय का किया औचक निरीक्षणराजनांदगांव 25 मार्च 2025। प्रदेश के लोक…

5 hours ago

राजनांदगांव : शासकीय मेडिकल कॉलेज परिसर में फिजियोथेरेपी कॉलेज की स्थापना की जाएगी…

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल शासकीय चिकित्सा…

7 hours ago

राजनांदगांव : मेडिकल कॉलेज परिसर में फिजियोथेरेपी कॉलेज की स्थापना…

शासकीय मेडिकल कॉलेज में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और लोक…

20 hours ago