रायपुर: मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की दी शुभकामनाएं…

रायपुर, 14 अगस्त 2022मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने देश की आजादी की 75 वीं वर्षगांठ   पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में उन्होंने कहा है कि इस साल भारत को आजादी मिले 75 साल पूरे हो रहे हैं। इस खुशी में पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। हजारों लोगों के कठिन संघर्ष, त्याग और बलिदान से हमें यह अमूल्य आजादी मिली है।

Advertisements

अलग-अलग जाति, धर्म, खान-पान, बोली-भाषा और भौगोलिक विविधता वाले भारत की आजादी के बाद उसके स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में सफल होने की आशंका जताई गई थी। लेकिन अनेक चुनौतियों के बावजूद आज भारत पूरे विश्व में सबसे बड़े लोकतंत्र के रूप में अपनी पहचान बना चुका है। आजादी के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले सभी अनाम योद्धाओं, शहीदों और वीर जवानों को नमन करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा है कि जिनके बलबूते आज हम आजाद वातावरण में सांस ले रहे हैं, उन्हें याद कर मन सम्मान और गर्व से भर जाता है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे पुरखों ने आजादी के बाद जिस लोकतंत्रात्मक गणराज्य का सपना देखा था, उसे पूरा करना हम सब की जिम्मेदारी है। इस दिशा में कदम बढ़ाते हुए राज्य सरकार गांधीवादी सोच के साथ ‘गढ़बो नवा छत्तीसगढ़‘ की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ रही है।

राज्य सरकार की प्राथमिकता समाज के सबसे कमजोर वर्ग को सशक्त बनाने, गांवों को मजबूत करने और हर व्यक्ति तक बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की है। बुनियादी स्तर पर गांवों को मजबूत करने के लिए किसानों और महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की पहल की गई है। इसके लिए सुराजी गांव योजना, ’राजीव गांधी किसान न्याय योजना‘, गोधन न्याय योजना, गौ-मूत्र खरीदी, भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना जैसी कई लोक हितैषी योजनाएं शुरू की गई हैं।

आदिवासियों को वनअधिकार पट्टा और वनोपज का वाजिब दाम दिलाकर उन्हें सक्षम बनाया जा रहा है। सरकार ने परंपरागत तीज-त्यौहारों के साथ ही लोक संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के प्रयास भी शुरू किए हैं। पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना और माटी पूजन दिवस की शुरूआत की गई है। पोषण और स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ शिक्षा के क्षेत्र में भी लगातार काम कर प्रदेश ने उपलब्धियां हासिल की हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी की 75वीं वर्षगांठ को खास बनाने के लिए छत्तीसगढ़ में हमर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत सभी लोग अपने घरों, शासकीय कार्यालयों, संस्थानों में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर इस गौरवशाली अवसर पर अपनी भागीदारी निभाएं।

Bhumika Dewangan

Recent Posts

राजनांदगांव : हिन्द सेना मे दक्ष वैद्य को युवा ब्रिगेड राष्ट्रीय अध्यक्ष की मिली कमान,पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने दी बधाई…

राजनांदगांव। राष्ट्रीय राजधानी,नई दिल्ली देशहित के प्रति समर्पित भावना एवं समाजसेवा के क्षेत्र में किए…

7 hours ago

राजनांदगांव : आयुक्त ने ली जल विभाग के वाल्वमेन एवं पंप आपरेटरो की बैठक…

टंकी पूरा भरने पश्चात ही वाल्व खोलने के दिये निर्देश, लापरवाही पर होगी कार्यवाही राजनांदगांव…

8 hours ago

राजनांदगांव : साफ सफाई का जायजा लेने आयुक्त आज पहुचे हाट बाजार व मटन मार्केट…

साफ सफाई रखने, कचरा व अपशिष्ट अलग डिब्बा मे रखने दिये निर्देश, खुला रखने पर…

8 hours ago

रायपुर: सहायक संचालक अमित शुक्ला और जिला शिक्षा अधिकारी प्रवास बघेल ने डोंगरगढ़ ब्लॉक के परीक्षा केन्द्रो का किया औचक निरीक्षण…

रायपुर। सहायक संचालक छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामण्डलम रायपुर के अधिकारी श्री अमित शुक्ला, और राजनांदगाव के…

9 hours ago

This website uses cookies.