छत्तीसगढ़

रायपुर : मुख्यमंत्री ने राजिम माघी पुन्नी मेले की प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं…

रायपुर, 15 फरवरी 2022मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने 16 फरवरी से प्रारंभ हो रहे राजिम माघी पुन्नी मेला और शिवरीनारायण मेला की प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। श्री बघेल ने कहा है कि राजिम माघी पुन्नी मेला छत्तीसगढ़ की आस्था का प्रतीक है। यहां छत्तीसगढ़ की लोक कला संस्कृति का दर्शन होता है। छत्तीसगढ़ के प्रयागराज के रूप में प्रसिद्ध राजिम में महानदी, पैरी और सोंढूर नदियों के पवित्र त्रिवेणी संगम पर सदियों से इस मेले का आयोजन होता है। छत्तीसगढ़ ही नहीं आसपास के राज्यों के लोग भी बड़ी संख्या में श्रद्धापूर्वक इस मेले में शामिल होते हैं।

Advertisements

राज्य सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ की गौरवशाली सांस्कृतिक परम्पराओं को संरक्षित और संवर्धित करने के प्रयासों के तहत राजिम माघी पुन्नी मेले को उसके प्राचीन मूल स्वरूप में आयोजित किया जा रहा है। श्री बघेल ने कहा कि राजिम की तरह माघ पूर्णिमा के अवसर पर शिवरीनारायण में भी महानदी, शिवनाथ और जोंक नदी के पावन संगम पर शुरू होने वाले मेले में भी लोग बड़ी श्रद्धा और आस्था के साथ शामिल होते है। उन्होंने महानदी के तट पर सिरपुर में माघी पूर्णिमा के दिन से शुरू हो रहे सिरपुर महोत्सव की शुभकामनाएं भी प्रदेशवासियों को दी हैं।

Lokesh Rajak

Recent Posts

राजनांदगांव : नव निर्वाचित पार्षदों की उन्मुखीकरण कार्यशाला संपन्न…

कार्यशाला में वार्डवासियों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने पार्षदों को दी गयी जानकारी राजनांदगांव 26…

2 hours ago

राजनांदगांव : वार्ड निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने नवरात्रि पर्व के पूर्व शहर में समुचित सफाई के दिये निर्देश…

राजनांदगांव 26 मार्च। सफाई निरीक्षण की कडी में निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा आज लखोली…

2 hours ago

राजनांदगांव : लू-तापघात की बचाव एवं तैयारी के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त…

राजनांदगांव 26 मार्च 2025। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने लू-तापघात की बचाव एवं तैयारी हेतु…

2 hours ago

राजनांदगांव : 31 मार्च तक पंजीकृत निर्माण श्रमिकों का नवीनीकरण…

राजनांदगांव 26 मार्च 2025। छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल अंतर्गत पंजीकृत निर्माण…

2 hours ago

राजनांदगांव : जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता के साथ निराकरण करने के दिए निर्देश…

कलेक्टर ने संवेदनशीलतापूर्वक सुनी नागरिकों की समस्याएंराजनांदगांव 26 मार्च 2025। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने…

2 hours ago

राजनांदगांव : विश्व जल दिवस के अवसर पर ग्राम फरहद में जल सभा संपन्न…

- ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति किया जागरूकराजनांदगांव 26 मार्च 2025। कलेक्टर…

2 hours ago