छत्तीसगढ़

रायपुर : मुख्यमंत्री सुपोषण अभियानः कुपोषण व अनीमिया पर विजय पाकर गर्भवती फुलवा हुई कुपोषण मुक्त…

रायपुर 09 नवंबर 2021श्रीमती फुलवा ने कुपोषण और अनीमिया पर विजय पाकर एक स्वस्थ बालक को जन्म दिया है। जिला कोरबा के लबेद निवासी श्रीमती फुलवा गर्भावस्था के शुरूआती दिनों में कुपोषण व अनीमिया से पीड़ित थी। उसका हिमोग्लोबिन का स्तर भी काफी कम हो गया था। मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के तहत उसे आंगनबाड़ी केंद्र में गर्भवती महिलाओं को दिए जाने वाले अण्डा, मंूगफली लड्डू, दूध, पापड़, आचार, चिक्की एवं अन्य पौष्टिक आहार दिया गया। जिससे गर्भवती फुलवा का हीमोग्लोबिन का स्तर प्रसव के समय बढ़कर 10 ग्राम एवं वजन 49 किलोग्राम हो गया था। जन्म के दौरान बच्चे का वजन साढ़े तीन किलोग्राम था।

Advertisements


    सुपोषण अभियान के तहत राज्य में कुपोषण मुक्ति के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इससे कुपोषण के दर में काफी गिरावट आई है। अभियान के तहत कुपोषण को कम करने के लिए विभिन्न प्रकार की गतिविधियां भी आयोजित की जा रही है। सभी हितग्राहियों को गर्म भोजन के साथ रेडी-टु-ईट दिया जाता है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा नियमित रूप से गृह भेंट करके हितग्राहियों को व्यक्तिगत साफ-सफाई, स्वास्थ्य जांच एवं पौष्टिक आहार के संबंध में जागरूक किया जा रहा है। महिला एवं बाल विकास विभाग कोरबा जिला के कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि पंजीयन के समय फुलवा का वजन लगभग 37 किलोग्राम था एवं उसका हीमोग्लोबिन स्तर भी बहुत कम था।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सेक्टर पर्यवेक्षक द्वारा फुलवा के घर जाकर महतारी जतन के बारे में बताने के साथ ही प्रतिदिन आंगनबाड़ी केन्द्र में भोजन करने के लिए बुलाया गया। फुलवा को समय-समय पर खाने-पीने और साफ-सफाई के बारे में भी बताया गया। फुलवा को भोजन में मुनगा भाजी खाने और आंगनबाड़ी केंद्र में मिलने वाली रेडी टू ईट फूड के फायदों के बारे में भी बताया गया। उसे आयरन गोली खाने की विधि के बारे में भी बताया गया। फुलवा प्रतिदिन आंगनबाड़ी केन्द्र भोजन के लिए आती थी। जिस दिन नहीं आ पाती थी उस दिन उन्हें टिफिन में पौष्टिक आहार दिया जाता था। श्रीमनी फुलवा को सभी टीका लगाने के अलावा जरूरी स्वास्थ्य जांच भी करवाई गई। फुलवा का प्रसव कुदमुरा अस्पताल में हुआ, जहां उन्होंने एक स्वस्थ बालक को जन्म दिया।

Lokesh Rajak

Recent Posts

राजनांदगांव : स्थानीय स्तर पर महिलाओं के हुनर को बढ़ावा देने की इस पहल से महिलाएं हो रही आर्थिक रूप से सशक्त…

*शासन के एक स्टेशन एक उत्पाद योजना से स्वसहायता समूह के महिलाओं की बदली जिंदगी*…

4 hours ago

राजनांदगांव : राजस्व अधिकारियों की बैठक 22 अक्टूबर को…

राजनांदगांव 17 अक्टूबर 2024। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में राजस्व अधिकारियों की बैठक…

4 hours ago

राजनांदगांव : कस्टम मिलिंग चावल जमा में विलंब करने पर 3 मिलर्स पर की गई कार्रवाई…

- 6800 क्विंटल धान एवं 2750 क्विंटल चावल जप्त कर प्रकरण दर्ज किया गयाा राजनांदगांव…

5 hours ago

राजनांदगांव : 12 नवम्बर को स्थानीय अवकाश…

राजनांदगांव 17 अक्टूबर 2024। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने सामान्य पुस्तक परिपत्र में प्रदत्त शक्तियों…

5 hours ago

राजनांदगांव : जीपीएफ ऋणात्मक शेष प्रकरणों के निराकरण हेतु 21 से 23 अक्टूबर तक शिविर…

राजनांदगांव 17 अक्टूबर 2024। महालेखाकार रायपुर द्वारा शासकीय सेवकों के सामान्य भविष्य निधि ऋणात्मक शेष…

5 hours ago

राजनांदगांव : ग्राम चाबुकनाला में घर-घर पंहुचा नल जल कनेक्शन…

*जल जीवन मिशन* राजनांदगांव 17 अक्टूबर 2024। शासन की जल जीवन मिशन योजना से जिले…

5 hours ago

This website uses cookies.