छत्तीसगढ़

रायपुर : मुख्यमंत्री से जनपद पंचायत बगीचा के पदाधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात…

रायपुर, 08 सितम्बर 2021मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में संसदीय सचिव श्री यू.डी. मिंज के नेतृत्व में जशपुर जिले से आए जनपद पंचायत बगीचा के पदाधिकारियों ने सौजन्य मुलाक़ात की। पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को जनपद पंचायत बगीचा में हो रहे विभिन्न विकास कार्यों की जानकारी दी। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने प्रतिनिधिमंडल से साथ आई 3 वर्षीय नन्ही बालिका सभ्या प्रधान को बड़ी आत्मीयता से गोद में लेकर बातचीत करते हुए भरपूर स्नेह दिया।

Advertisements

इस दौरान मुख्यमंत्री श्री बघेल ने नन्ही बालिका के हाजिर जवाबी भरे उत्तर से बहुत प्रभावित भी हुए। उन्होंने बालिका से बातचीत करते हुए आंगनबाड़ी में उपलब्ध कराए जा रहे भोजन, पढ़ाई और खेल गतिविधियों के बारे में पूछा। इस अवसर पर गृह एवं लोक निर्माण मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू और जनपद पंचायत बगीचा के अध्यक्ष श्री जगन राम भगत, उपाध्यक्ष श्री सुरेश जैन, श्रीमती आशिका कुजूर, श्री राम जी राम भगत, श्री शिशुपाल यादव, सुश्री ज्योति खेस, श्री सुरुत कुमार सिदार सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Lokesh Rajak

Recent Posts

राजनांदगांव : नौका विहार का आनंद लेने चौपाटी व पुष्पवाटिका अब रात्रि 9 बजे तक खुली रहेगी…

राजनांदगांव 29 मार्च। नागरिकों के मनोरंजन के लिये नगर निगम द्वारा रानी सागर के पास…

2 hours ago

राजनांदगांव : महापौर पानी का हाल जानने सुबह वार्डो में दे रहे दस्तक…

आज महापौर श्री यादव पठानपारा, सारथी पारा व शिकारी पारा पहॅुचजनता से रूबरू हो पानी…

2 hours ago

राजनांदगांव : निगम आयुक्त विश्वकर्मा सफाई देखने सुबह पहुॅचे श्रमिक बाहुल्य वार्ड…

गंज मण्डी में व्यपारियों से खाद्य अपशिष्ट को कांजी हाउस में भेजने की चर्चा राजनांदगांव…

2 hours ago

राजनांदगांव : झूलेलाल जयंती विधानसभा अध्यक्ष व विधायक एवं सांसद ने दी सिंधी समाज को बधाई…

राजनंादगांव 29 मार्च। चेटीचंद-झूलेलाल जी की जयंती के पावन पर्व पर सिंधी समाज के समाजिक…

2 hours ago

राजनंादगांव : महापौर ने सिंधी समाज को चेटीचंद-झूलेलाल जयंती की दी बधाई…

राजनंादगांव 29 मार्च। परम् पूज्य सिंधी समाज के इष्टदेव साई झूलेलाल जी जयंती के पावन…

2 hours ago