छत्तीसगढ़

रायपुर : मुख्यमंत्री 2 और 3 अक्टूबर को बेमेतरा और मुंगेली जिले के दौरे पर रहेंगे…

बेमेतरा में किसान सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे और विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे

Advertisements

रायपुर 01 अक्टूबर 2021मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 2 और 3 अक्टूबर को  बेमेतरा और मुंगेली जिले के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 12.30 बजे रायपुर के पुलिस गाउंड से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर जिला मुख्यालय बेमेतरा पहुंचेंगे और वहां दोपहर 1.15 बजे स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल के प्रयोगशाला और ग्रंथालय का शुभारंभ करेंगे।


मुख्यमंत्री दोपहर 2.20 बजे राम मंदिर परिसर में महात्मा गांधी प्रतिमा के अनावरण समारोह में शामिल होंगे और 3.30 बजे बेसिक शाला ग्राउंड में आयोजित किसान सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे। वे शाम 6.30 बजे सर्किट हाउस में समाज के प्रमुखों तथा रात्रि 8 बजे अधिकारियों से चर्चा करेंगे।
मुख्यमंत्री अगले दिन 3 अक्टूबर को बेमेतरा के सर्किट हाउस सुबह 10 बजे प्रेस कॉन्फ्रंेस लेंगे। वे सर्किट हाउस में ही 11 बजे ‘‘12 आवर स्वस्थ भारत, संपन्न भारत टेलीथोन‘‘ के कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल होंगे। श्री बघेल जिला चिकित्सालय में 11.25 बजे ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन करेंगे। वे यहां से प्रस्थान कर 12.30 बजे मुंगेली पहुंचेंगे।

Lokesh Rajak

Recent Posts

राजनांदगांव : आयुक्त ने ली निगम टी.एल. की बैठक, कार्यो की किये समीक्षा…

राजनांदगांव 16 अक्टूबर। नगर निगम आयुक्त श्री अभिषेक गुप्ता ने आज निगम सभागृह में अधिकारियों…

15 hours ago

राजनांदगांव : लगातार बढ़ते जल संकट को देखते हुए किसान धान के बदले कम पानी उपयोग वाली फसल लें – कलेक्टर…

*- सभी बैराज, एनीकट, जलाशयों एवं अन्य अधोसंरचना का सर्वे कराकर मरम्मत योग्य कार्यों को…

17 hours ago

राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ के विकास पुरूष है डॉ. रमन सिंह – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

*- मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष ने विराट कवि सम्मेलन में शिरकत की* *-  प्रख्यात कवि…

18 hours ago

राजनांदगांव : कलेक्टर ने उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के सफल संचालन एवं क्रियान्वयन के लिए विभागीय समन्वय हेतु अधिकारियों की बैठक ली…

राजनांदगांव 16 अक्टूबर 2024। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले…

18 hours ago

राजनांदगांव : मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष ने नवा बिहान साईबर जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना…

राजनांदगांव 16 अक्टूबर 2024। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह…

18 hours ago

राजनांदगांव : शासकीय महाविद्यालयों में जन भागीदारी समिति के उपाध्यक्ष नियुक्त…

राजनांदगांव 16 अक्टूबर 2024। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने जनभागीदारी समिति नियमावली सूची अनुसार जिले…

18 hours ago

This website uses cookies.