छत्तीसगढ़

रायपुर : मॉ कौशिल्या स्व-सहायता समूह के बकरियों का कुनबा एक वर्ष के भीतर बढा़…

बकरियों ने दिया सात बच्चों को जन्म

Advertisements

मुख्यमंत्री ने चंदखुरी गौठान में योजना के तहत प्रदाय किया था बकरी वंशीय पशु

रायपुर 05 अक्टूबर 2021रायपुर के समीप माता कौशल्या मंदिर की पावनधरा चंदखुरी के गौठान में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने करीब एक वर्ष पूर्व मॉ कौशिल्या स्व-सहायता समूह को रूरल बैकयार्ड गोट डेव्हलपमेंट स्कीम के तहत 10 बकरी तथा 1 बकरा प्रदाय किया था। महिलाओं के लिए भले ही बकरी पालन का कार्य नया हो, लेकिन उन्होंने अपने इस कार्य को पूरी लगन को मेहनत से किया और देखते ही देखते यहां बकरियों का कुनबा बढ़ गया है। इन बकरियों ने सात बच्चों को जन्म दिया है और अब यहां बकरीवंशीय पशुओं की संख्या बढ़कर 18 हो गई है।

उल्लेखनीय है कि नेशनल लाईव स्टॉक मिशन के घटक रूरल बैकयार्ड गोट डेव्हलपमेंट योजना के माध्यम से बकरी पालन के लिए अनुदान पर बकरी और बकरा प्रदाय किया जाता है। महिला स्वसहायता समूह की सदस्य श्रीमती वीणा धीवर को योजना के तहत लाभंावित किया गया है। इसके तहत एक इकाई की लागत 66 हजार रूपये आती है। इसमें से 59 हजार 400 रुपये की राशि अनुदान की होती है और हितग्राही को मात्र 6 हजार 600 रूपये की राशि अंशदान के रूप में देनी पड़ती है। श्रीमती वीणा धीवर योजना के प्रति काफी आशान्वित है उन्हें अनुमान है कि उन्हें पहले ही वर्ष 40 हजार रूपये की आय होगी। भविष्य में बकरियों की संख्या बढ़ने पर उनकी आय और इजाफा होगा।

उल्लेखनीय है कि राम वन गमन पर्यटन परिपथ के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के सुकमा और कोरिया सेे प्रारंभ बाइक रैली का समापन 17 दिसंबर 2020 को चंदखुरी में हुआ था। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने इस अवसर पर यहां के गौठान का अवलोकन किया था और इस दौरान उन्होंने इस योजना के अंतर्गत श्रीमती वीणा धीवर को लाभांवित किया था।

Lokesh Rajak

Recent Posts

राजनांदगांव : भारतीय सेना को ऑपरेशन सिंदूर की कामयाबी के लिए सैल्यूट – दक्ष वैद्य…

हिन्द सेना ने पाक को जवाब देने के लिए युवाओं को मौका दिए जाने की…

3 hours ago

राजनांदगांव : एक्वा विलेज वाटर पार्क नहाने गया 13 साल बालक का डूबने से हुई मौत…

राजनांदगांव। पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र के गोंदिया से परिजनों के साथ इंदामरा स्थित एक्वा विलेज वाटर…

3 hours ago

मोहला: राज्य स्तर पर चमका मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, 10वीं में तीसरा और 12वीं में पांचवां स्थान…

- शिक्षा बनी सफलता की सीढ़ी, सुशासन तिहार में सम्मानित हुए जिले के प्रतिभाशाली छात्र…

4 hours ago

मोहला: प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिलने पर कच्चे मकान में रहने की व्यवस्था मिली आजादी…

सफलता की कहानी - सुशासन तिहार 2025 - प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिलने से…

4 hours ago

मोहला : धोबेदण्ड में आयोजित समाधान शिविर में 3499 आवेदकों को मिला अपनी समस्याओं से निजात पाने का सुनहरा मौका…

सुशासन तिहार 2025 - धोबेदण्ड में आयोजित समाधान शिविर में 3499 आवेदकों को मिला अपनी…

4 hours ago