छत्तीसगढ़

रायपुर : राज्यपाल को प्रतिनिधि मंडल ने महिला सशक्तिकरण सम्मेलन में शामिल होने आमंत्रण दी…

गरियाबंद में अगले माह होगा आयोजन
    रायपुर, 08 अक्टूबर 2021राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके को आगामी माह गरियाबंद में आयोजित होने वाले महिला सशक्तिकरण सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का आमंत्रण प्रतिनिधि मंडल ने दी। आज राजभवन में सामाजिक कार्यकर्ता पद्मश्री श्रीमती फूलबासन बाई यादव ने सुश्री उइके को सम्मेलन की विस्तार से जानकारी दी। श्रीमती फूलबासन ने बताया कि महिला सम्मेलन में महिलाओं को रोजगार संबंधी गतिविधियों से जोड़ने के अलावा स्वच्छता संबंधी जागरूकता के बारे में जानकारी दी जाएगी। गरियाबंद में लड़कियों एवं महिलाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण देने के लिए भी राजनांदगांव से प्रशिक्षक भेजे जाएंगे। सम्मेलन में महिला स्वसहायता समूहों द्वारा बनाए गए उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। राज्यपाल ने महिला सशक्तिकरण सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी। प्रतिनिधिमण्डल में श्रीमती लोकेश्वरी नेताम, श्रीमती धनवती यादव, श्रीमती रजनी रजक, सुश्री मोना सेन, श्रीमती सीमा कौशिक, श्रीमती मधुबाला रात्रे, श्री रमेश यादव भी शामिल थे। 

Advertisements

Lokesh Rajak

Recent Posts

राजनांदगांव : आयुक्त ने ली निगम टी.एल. की बैठक, कार्यो की किये समीक्षा…

राजनांदगांव 16 अक्टूबर। नगर निगम आयुक्त श्री अभिषेक गुप्ता ने आज निगम सभागृह में अधिकारियों…

17 hours ago

राजनांदगांव : लगातार बढ़ते जल संकट को देखते हुए किसान धान के बदले कम पानी उपयोग वाली फसल लें – कलेक्टर…

*- सभी बैराज, एनीकट, जलाशयों एवं अन्य अधोसंरचना का सर्वे कराकर मरम्मत योग्य कार्यों को…

19 hours ago

राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ के विकास पुरूष है डॉ. रमन सिंह – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

*- मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष ने विराट कवि सम्मेलन में शिरकत की* *-  प्रख्यात कवि…

19 hours ago

राजनांदगांव : कलेक्टर ने उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के सफल संचालन एवं क्रियान्वयन के लिए विभागीय समन्वय हेतु अधिकारियों की बैठक ली…

राजनांदगांव 16 अक्टूबर 2024। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले…

20 hours ago

राजनांदगांव : मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष ने नवा बिहान साईबर जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना…

राजनांदगांव 16 अक्टूबर 2024। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह…

20 hours ago

राजनांदगांव : शासकीय महाविद्यालयों में जन भागीदारी समिति के उपाध्यक्ष नियुक्त…

राजनांदगांव 16 अक्टूबर 2024। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने जनभागीदारी समिति नियमावली सूची अनुसार जिले…

20 hours ago

This website uses cookies.