छत्तीसगढ़

रायपुर : राज्यपाल से दिव्यांग विश्वविद्यालय खोलने का किया आग्रह…

रायपुर, 21 अक्टूबर 2021राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके से राजभवन में आकांक्षा लायंस इंस्टीट्यू्ट ऑफ लर्निंग एंड इम्पावरमेंट रायपुर के अध्यक्ष डॉ. अरविंद नेरल के नेतृत्व में प्रतिनिधिमण्डल ने मुलाकात की।
प्रतिनिधिमण्डल ने राज्यपाल से दिव्यांग विश्वविद्यालय खोलने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि दिव्यांगता से संबंधित विभिन्न पाठ्यक्रमों के संचालन हेतु वर्तमान में केवल 2 ही विश्वविद्यालय रामभद्राचार्य दिव्यांग यूनिवर्सिटी चित्रकूट और डॉ. शकुंतला मिश्रा नेशनल रिहैबिलिटेशन यूनिवर्सिटी लखनऊ संचालित है।

Advertisements

छत्तीसगढ़ राज्य में कोई विश्वविद्यालय नहीं है जो केवल दिव्यांगता से जुड़ी शैक्षणिक गतिविधियों में कार्यरत हो। 21 अलग-अलग प्रकार के दिव्यांगता से संबंधित विभिन्न डिप्लोमा, सर्टिफिकेट पाठ्यक्रम, स्नातक, स्नातकोत्तर, पी.एच.डी. एवं शोध कार्यों के सुचारू संचालन, उच्च गुणवत्ता नियंत्रण और अन्य नवाचार गतिविधियों के लिए संपूर्ण रूप से समर्पित दिव्यांग विश्वविद्यालय की अत्यंत आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि 21 विभिन्न प्रकार के दिव्यांगता से ग्रसित व्यक्तियों एवं उनके पालकों के समग्र विकास के लिए यह विश्वविद्यालय वरदान साबित होगा और संबंधित प्रशिक्षित शिक्षकों की सेना तैयार करने में एक राष्ट्रीय स्तर की शैक्षणिक संस्था बन सकेगा। इस अवसर पर श्री के.के. नायक, श्री आर.के. नागपाल एवं डॉ. सिमी श्रीवास्तव उपस्थित थे।

Lokesh Rajak

Recent Posts

राजनांदगांव : आयुक्त ने ली निगम टी.एल. की बैठक, कार्यो की किये समीक्षा…

राजनांदगांव 16 अक्टूबर। नगर निगम आयुक्त श्री अभिषेक गुप्ता ने आज निगम सभागृह में अधिकारियों…

17 hours ago

राजनांदगांव : लगातार बढ़ते जल संकट को देखते हुए किसान धान के बदले कम पानी उपयोग वाली फसल लें – कलेक्टर…

*- सभी बैराज, एनीकट, जलाशयों एवं अन्य अधोसंरचना का सर्वे कराकर मरम्मत योग्य कार्यों को…

19 hours ago

राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ के विकास पुरूष है डॉ. रमन सिंह – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

*- मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष ने विराट कवि सम्मेलन में शिरकत की* *-  प्रख्यात कवि…

20 hours ago

राजनांदगांव : कलेक्टर ने उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के सफल संचालन एवं क्रियान्वयन के लिए विभागीय समन्वय हेतु अधिकारियों की बैठक ली…

राजनांदगांव 16 अक्टूबर 2024। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले…

20 hours ago

राजनांदगांव : मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष ने नवा बिहान साईबर जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना…

राजनांदगांव 16 अक्टूबर 2024। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह…

20 hours ago

राजनांदगांव : शासकीय महाविद्यालयों में जन भागीदारी समिति के उपाध्यक्ष नियुक्त…

राजनांदगांव 16 अक्टूबर 2024। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने जनभागीदारी समिति नियमावली सूची अनुसार जिले…

20 hours ago

This website uses cookies.