छत्तीसगढ़

रायपुर : वन मंत्री अकबर ने कवर्धा वनमंडल में किया पौधरोपण…

रायपुर, 23 जून 2021वन, परिवहन, आवास एवं पर्यावरण मंत्री मोहम्मद अकबर द्वारा आज कवर्धा वन मंडल में भ्रमण के दौरान पौधरोपण किया गया। कबीरधाम जिले में कवर्धा वन मंडल द्वारा चालू वर्षा ऋतु में 8 लाख 50 हजार से अधिक पौधों का विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत किया जाएगा। वन मंडलाधिकारी दिलराज प्रभाकर ने बताया कि पौधा तुहंर दुआर योजना में 25 जून से वाहन द्वारा घर पहुंच निःशुल्क पौधा प्रदाय योजना का शुभारंभ कवर्धा वन मंडल से होगा।

Advertisements

इस योजना अंतर्गत वन मंडल कवर्धा में बांस, नीम, रामफल, आंवला, करंज, इमली, महुआ, हर्रा, बहेड़ा, सफेद सिरस, लाल सिरस, अर्जुन, आम, जामुन, अमरूद, मुनगा, सीताफल, कटहल, बेल, पपीता, अनार, बादाम, पैल्टाफॉर्म और गुलमोहर जैसी औषधीय, ईमारती, फलदार तथा शोभादार पौधों की प्रजातियां निःशुल्क प्रदाय करने के लिए उपलब्ध हैं। इन पौधों को घर बैठे प्राप्त करने के लिए हितग्राही को नोडल अधिकारी के मोबाइल नंबर पर कॉल करके उन्हें अपना नाम, अपने गांव का नाम, प्रजाति तथा संख्या के बारे में दर्ज कराना होगा।

निर्धारित तिथि को वन अमला द्वारा पौधा, गांव के समस्त हितग्राहियों को एक साथ वाहन से पहुंचाकर प्रदाय करवा दिया जाएगा। इस योजना में नोडल अधिकारी सुनील सोनी वनपाल, मोबाइल नंबर 9329202572 तथा नरेंद्र राजपूत वनरक्षक, मोबाइल नंबर 9340493587 रहेंगे। इनके अतिरिक्त समस्त परिक्षेत्र अधिकारियों के मोबाइल नंबर पर भी संपर्क करके हितग्राही अपनी जानकारी उन्हें दर्ज करा सकते हैं। 

Lokesh Rajak

Recent Posts

राजनांदगांव : नव निर्वाचित पार्षदों की उन्मुखीकरण कार्यशाला संपन्न…

कार्यशाला में वार्डवासियों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने पार्षदों को दी गयी जानकारी राजनांदगांव 26…

55 minutes ago

राजनांदगांव : वार्ड निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने नवरात्रि पर्व के पूर्व शहर में समुचित सफाई के दिये निर्देश…

राजनांदगांव 26 मार्च। सफाई निरीक्षण की कडी में निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा आज लखोली…

57 minutes ago

राजनांदगांव : लू-तापघात की बचाव एवं तैयारी के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त…

राजनांदगांव 26 मार्च 2025। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने लू-तापघात की बचाव एवं तैयारी हेतु…

1 hour ago

राजनांदगांव : 31 मार्च तक पंजीकृत निर्माण श्रमिकों का नवीनीकरण…

राजनांदगांव 26 मार्च 2025। छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल अंतर्गत पंजीकृत निर्माण…

1 hour ago

राजनांदगांव : जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता के साथ निराकरण करने के दिए निर्देश…

कलेक्टर ने संवेदनशीलतापूर्वक सुनी नागरिकों की समस्याएंराजनांदगांव 26 मार्च 2025। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने…

1 hour ago

राजनांदगांव : विश्व जल दिवस के अवसर पर ग्राम फरहद में जल सभा संपन्न…

- ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति किया जागरूकराजनांदगांव 26 मार्च 2025। कलेक्टर…

1 hour ago