छत्तीसगढ़

रायपुर : वाणिज्यिक कर मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने ’टैक्स अपडेट’ पत्रिका का किया विमोचन…

रायपुर. 22 जून 2021वाणिज्यिक कर मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने सेल्स टैक्स बार एसोसिएशन, रायपुर द्वारा प्रकाशित मासिक ई-पत्रिका ’टैक्स अपडेट’ का विमोचन किया। उन्होंने सिविल लाइन स्थित अपने शासकीय निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में इस पत्रिका का ऑनलाइन विमोचन किया। सेल्स टैक्स बार एसोसिएशन द्वारा इस पत्रिका का प्रकाशन पहली बार किया गया है।

Advertisements


    वाणिज्यिक कर मंत्री सिंहदेव ने ’टैक्स अपडेट’ का विमोचन करते हुए कहा कि जीएसटी लागू होने के बाद इसके प्रावधानों में लगभग एक हजार से ज्यादा संशोधन कर सर्कुलर जारी किए गए हैं। आज भी इसके स्वरूप को समझना आम व्यापारियों के लिए कठिन है। इस पत्रिका के माध्यम से उन्हें जीएसटी के प्रावधानों और नियमों को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। उन्होंने संपादक मंडल एवं बार एसोसिएशन के सभी सदस्यों को बधाई देते हुए पत्रिका की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।


    सेल्स टैक्स बार एसोसिएशन, रायपुर के अध्यक्ष आलोक अग्रवाल ने बताया कि लगभग छह दशक पुराने उनके एसोसिएशन द्वारा पहली बार इस मासिक ई-पत्रिका का प्रकाशन किया जा रहा है। इसके माध्यम से कर सलाहकारों, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स, विभागीय अधिकारियों एवं व्यवसायियों को नियमित रूप से जीएसटी एवं वैट संबधी जानकारी ई-मेल और मोबाइल पर उपलब्ध होगी।


    पत्रिका के विमोचन के दौरान वर्चुअल कार्यक्रम में बार एसोसिएशन के सचिव भाविक शाह, प्रचार सचिव गोपीचंद लालवानी, संपादक मंडल के सदस्य कैलाश अग्रवाल एवं विकास पांडे तथा वरिष्ठ सदस्यगण सर्वश्री रमेश वर्ल्यानी, सुरेश लाल, महेश शर्मा, शिव सोनी, संजय कंदोई, महेंद्र पंसारी, गोपाल तावनिया और संतोष दुबे सहित छत्तीसगढ़ के विभिन्न बार एसोसिएशन के सदस्य उपस्थित थे।

Lokesh Rajak

Recent Posts

राजनांदगांव : आयुक्त ने ली निगम टी.एल. की बैठक, कार्यो की किये समीक्षा…

राजनांदगांव 16 अक्टूबर। नगर निगम आयुक्त श्री अभिषेक गुप्ता ने आज निगम सभागृह में अधिकारियों…

12 hours ago

राजनांदगांव : लगातार बढ़ते जल संकट को देखते हुए किसान धान के बदले कम पानी उपयोग वाली फसल लें – कलेक्टर…

*- सभी बैराज, एनीकट, जलाशयों एवं अन्य अधोसंरचना का सर्वे कराकर मरम्मत योग्य कार्यों को…

14 hours ago

राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ के विकास पुरूष है डॉ. रमन सिंह – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

*- मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष ने विराट कवि सम्मेलन में शिरकत की* *-  प्रख्यात कवि…

15 hours ago

राजनांदगांव : कलेक्टर ने उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के सफल संचालन एवं क्रियान्वयन के लिए विभागीय समन्वय हेतु अधिकारियों की बैठक ली…

राजनांदगांव 16 अक्टूबर 2024। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले…

15 hours ago

राजनांदगांव : मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष ने नवा बिहान साईबर जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना…

राजनांदगांव 16 अक्टूबर 2024। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह…

15 hours ago

राजनांदगांव : शासकीय महाविद्यालयों में जन भागीदारी समिति के उपाध्यक्ष नियुक्त…

राजनांदगांव 16 अक्टूबर 2024। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने जनभागीदारी समिति नियमावली सूची अनुसार जिले…

15 hours ago

This website uses cookies.