छत्तीसगढ़

रायपुर : विकास कार्यों को मिली गति, कोरोनाकाल में भी हो रही छत्तीसगढ़ की प्रगति : महज चार दिनों में आठ जिलों को मिली 2660 करोड़ रूपए की सौगात…

3433 कार्यों का हुआ लोकार्पण-भूमिपूजन

Advertisements

    रायपुर, 11 जून 2021कोरोना संक्रमितों की संख्या राज्य में घटने के साथ विकास कार्यों को प्रदेश में एक बार फिर गति मिल गई है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने महज चार दिनों में ही आठ जिलों को 2660 करोड़ रुपए की सौगात देने के साथ 3433 नए विकास कार्यों का लोकार्पण तथा भूमिपूजन किया है। नये कार्यों के लोकार्पण तथा भूमिपूजन से जहां जिलों में विकास की नई इबारत लिखी जा रही है, वहीं निर्माण कार्यों से रोजगार की नई संभावनाएं बनने के साथ राज्य की प्रगति सुनिश्चित हो रही है।


    मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल कोरोनाकाल में भी प्रदेश के लोगों से लगातार संवाद बनाए हुए हैं और प्रदेशवासियों को विकास कार्यों की सौगात दे रहे हैं। बीते चार दिनों में मुख्यमंत्री श्री बघेल ने राज्य के आठ जिलों को 2660 करोड़ रूपए की सौगात दिया है। इसी कड़ी में उन्होंने दुर्ग, बालोद, बलौदाबाजार-भाटापारा, महासमुंद, गरियाबंद, कबीरधाम, राजनांदगांव और धमतरी में जनसुविधा के विकास और निर्माण से कुल 3433 कार्यों का वर्चुअल लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया है। मुख्यमंत्री श्री बघेल जिलों में विकास एवं निर्माण कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करने के साथ-साथ उस जिलों के लोगों के बीच संवाद भी स्थापित कर रहे हैं। वे शासन की विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों से जुड़कर लाभ उठाने वाले हितग्राहियों, किसानों, ग्रामीणों, महिला स्व-सहायता समूहों और विभिन्न श्रेणी के हितग्राहियों के चर्चा भी कर रहे हैं।


    मुख्यमंत्री श्री बघेल ने 8 जून को दुर्ग और बालोद जिले को 685 करोड़ रूपए की लागत वाले 244 कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया, जिसमें दुर्ग जिले में 285.87 करोड़ की लागत वाले 57 कार्यों और बालोद जिले में 399.32 करोड़ रूपए की लागत वाले 187 विकास एवं निर्माण कार्य शामिल हैं। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने 9 जून को अपने निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में बलौदाबाजार-भाटापारा और महासमुन्द जिले में लगभग 565 करोड़ रूपए की लागत के 1430 कार्योें का लोकार्पण और भूमिपूजन किया है, जिसमें बलौदाबाजार जिले के लिए 295 करोड़ रूपए की लागत के 1172 कार्यों का और महासमुन्द जिले के लिए 270 करोड़ रूपए की लागत के 258 कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन शामिल है।
    मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 10 जून को गरियाबंद और कबीरधाम जिले में 581 करोड़ 97 लाख रूपए की लागत के 1270 कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन किया, जिसमें गरियाबंद जिले में 176 करोड़ 94 लाख रूपए के 211 कार्यों का लोकार्पण और 180 करोड़ 29 लाख रूपए के 305 कार्यों का भूमिपूजन और कबीरधाम जिले में 98 करोड़ 73 लाख रूपए के 415 कार्यों का लोकार्पण और 126 करोड़ एक लाख रूपए के 339 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है।


    मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने 11 जून को राजनांदगांव और धमतरी जिले को लगभग 828 करोड़ 37 लाख रूपए की लागत के 462 कार्यों की सौगात दिया। श्री बघेल ने राजनांदगांव जिले में 556 करोड़ 86 लाख रूपए की लागत के 192 विभिन्न निर्माण कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया। जिनमें 231 करोड़ 18 लाख रूपए की लागत से 135 कार्यों का शिलान्यास तथा 325 करोड़ 68 लाख 20 हजार रूपए की लागत के 57 कार्यों का लोकार्पण हुआ। मुख्यमंत्री ने धमतरी जिले में 271 करोड़ 51 लाख रूपए की लागत के 270 कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इनमें से 115 करोड़ 77 लाख रूपए की लागत के 146 कार्यों का लोकार्पण और 155 करोड़ 74 लाख रूपए की लागत के 124 कार्यों का शिलान्यास का कार्य शामिल है।

Lokesh Rajak

Recent Posts

रायपुर : मुख्यमंत्री ने कबीरधाम कलेक्टर और एसपी को हटाया…

लोहारीडीह की घटना: मुख्यमंत्री ने कबीरधाम कलेक्टर और एसपी को हटाया घटना की मजिस्ट्रियल जांच…

14 hours ago

राजनांदगांव : दोषियों पर कार्यवाही को लेकर कांग्रेस ने किया छत्तीसगढ़ बंद का आव्हान…

0 आवश्यक वस्तुओं व शैक्षणिक संस्थान रहेगी चालू0 कांग्रेसजनों ने एक दिन पूर्व शहर में…

15 hours ago

राजनांदगांव : कलेक्टर ने ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक…

- कलेक्टर ग्राम रीवागहन, बरगा, इंदामरा में आयोजित स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में हुए शामिल…

16 hours ago

राजनांदगांव : मद्य व नशा निषेध सप्ताह 2 से 8 अक्टूबर तक…

राजनांदगांव 20 सितम्बर 2024। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर मद्यपान, अन्य मादक…

16 hours ago

राजनांदगांव : अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस 1 अक्टूबर को…

राजनांदगांव 20 सितम्बर 2024। वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा, संरक्षण तथा सम्मान के प्रति समाज में…

16 hours ago

राजनांदगांव : डोंगरगांव के विभिन्न ग्रामों में विकास कार्यों के लिए 7 लाख 50 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति…

राजनांदगांव 20 सितम्बर 2024। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने जिला पंचायत…

16 hours ago

This website uses cookies.