रायपुर : श्रमिकों की सुविधा के लिए श्रम सुविधा केन्द्र (हेल्प लाइन सेंटर) स्थापित – श्रमिकों की मदद हेतु दूरभाष सुविधा 24×7 उपलब्ध…

रायपुर, 11 अप्रैल 2021- छत्तीसगढ़ में कोराना वायरस (कोविड-19) के बढ़ते संक्रमण के कारण विषम परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए श्रमिकों की सुविधा के लिए श्रम विभाग द्वारा श्रम सुविधा केंद्र (हेल्पलाईन सेंटर) स्थापित किया गया है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार यह केन्द्र श्रमिकों को परामर्श एवं आवश्यकता अनुसार सहयोग करने के लिए 11 अप्रैल से छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल, शांति नगर रायपुर में प्रारंभ किया गया है।

Advertisements

इस श्रमिक सुविधा केंद्र में वर्तमान में मोबाइल नंबर 91098-49992 तथा दूरभाष नंबर 0771-2443809 के माध्यम से श्रमिकों के कॉल सुने जाएंगे और इन श्रमिकों की मदद की जायेगी। यह सुविधा श्रमिको हेतु 24×7 होगी।

प्रदेश के भीतर कार्यरत श्रमिकों अथवा अन्य राज्यों में रोजगार हेतु प्रवास पर गए श्रमिक अथवा अपने जिले से अन्य जिलों पर रोजगार हेतु प्रवास पर जाने वाले श्रमिकों, वर्तमान कार्यस्थल पर कोई समस्या, रेल अथवा बस के माध्यम से छत्तीसगढ़ मे वापसी पश्चात गृह नगर जाने में अथवा कोविड-19 कोरोना वायरस से संबंधी कोई समस्या हो तो श्रम सुविधा केन्द्र से परामर्श एवं आवश्यकतानुसार सहयोग करने के लिए संपर्क किया जा सकता है।

RAHUL RAMTEKE

Recent Posts

राजनांदगांव :उप मुख्यमंत्री अरूण साव सिंघोला में आयोजित माँ भानेश्वरी जयंती महोत्सव में होंगे शामिल…

उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव जिले के प्रवास पर - ग्राम सिंघोला में आयोजित माँ…

14 hours ago

राजनांदगांव : सुशासन तिहार अंतर्गत जिले में हो रहा समाधान शिविरों का आयोजन…

- ग्राम उपरवाह व ढारा एवं नगर पंचायत एलबी नगर व घुमका तथा नगर निगम…

14 hours ago

राजनांदगांव : दिग्विजय स्टेडियम तथा अंतर्राष्ट्रीय एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम के संचालन के संबंध में सुझाव एवं चर्चा…

दिग्विजय स्टेडियम शहर की विशेष पहचान : कलेक्टर - कलेक्टर की अध्यक्षता में दिग्विजय स्टेडियम…

14 hours ago

राजनांदगांव : नगर पंचायत छुरिया क्षेत्र में अतिरिक्त शासकीय उचित मूल्य दुकान आबंटन तथा संचालन हेतु 20 मई तक आवेदन आमंत्रित…

राजनांदगांव 08 मई 2025। छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली एवं राशन दुकान के युक्तियुक्तकरण के तहत…

14 hours ago

राजनांदगांव: आंगनबाड़ी सहायिका के एक पद के लिए 23 मई तक आवेदन आमंत्रित…

राजनांदगांव 08 मई 2025। एकीकृत बाल विकास परियोजना राजनांदगांव (ग्रामीण-2) घुमका अंतर्गत ग्राम पंचायत अउरदा…

14 hours ago