छत्तीसगढ़

रायपुर : श्री जितेन्द्र कुमार वन महानिदेशक एवं विशेष सचिव पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय भारत सरकार ने ‘एक पेड़ मां के नाम अभियान‘ के तहत नंदनवन जंगलसफारी में महुए के पौधे लगाए

रायपुर : श्री जितेन्द्र कुमार वन महानिदेशक भारत सरकार ने ‘एक पेड़ मां के नाम अभियान‘ के तहत नंदनवन जंगलसफारी में महुए के पौधे लगाए

Advertisements

दो दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ आए श्री जितेन्द्र कुमार वन महानिदेशक एवं विशेष सचिव पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय भारत सरकार ने छत्तीसगढ़ सरकार के वृक्षारोपण अभियान एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत आज नवा रायपुर के सेक्टर-39 में स्थित नंदनवन जंगल सफारी में महुआ का एक पौधा रोपित किया।

स्कूली छात्र-छात्राओं एवं वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा हाथी मानव द्वंद विषय पर प्रदर्शित चित्रकला प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया एवं उनकी सराहना की। चित्रकला प्रदर्शनी के अवलोकन के पश्चात श्री जितेन्द्र कुमार द्वारा विजेता प्रतिभागियों को प्रोत्साहन स्वरूप पुरस्कृत भी किया।

    इस अवसर पर अभनपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री इंद्र कुमार साहू एवं वन एवं जलवायु परिवर्तन भारत सरकार के केन्द्रीय अधिकारीगण श्री सुशील कुमार अवस्थी अतिरिक्त महानिदेशक, श्री सुभाष चंद्रा मुख्य कार्यपालन अधिकारी (कैंपा), श्री रमेश कुमार पांडे वनमहानिरीक्षक एवं निदेशक (प्रोजेक्ट टाइगर एवं एलिफेंट), श्री संजय कुमार शुक्ला सदस्य सचिव (केन्द्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण), श्री राजेश एस. वन महानिरीक्षक, डॉ. धीरज मित्तल सहायक वन महानिरीक्षक (प्रोजेक्ट टाइगर एवं एलीफेंट) ने भी जंगल सफारी में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए। कार्यक्रम स्थल पर वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग छत्तीसगढ़ शासन से श्री सुधीर कुमार अग्रवाल (प्रधान वन संरक्षक) श्री कौशलेन्द्र कुमार, श्रीमती संजीता गुप्ता, श्री सुनील कुमार मिश्रा, श्री अरूण कुमार पांडे, श्री अनूप कुमार विश्वास, श्री प्रेमकुमार, श्री विश्वेश कुमार झा भी उपस्थित थे एवं इन्होंने भी ‘‘एक पेड़ मां के नाम‘‘ अभियान में अपनी सहभागिता दी एवं पौधे लगाए।

Lokesh Rajak

Recent Posts

राजनांदगांव : ग्राम पंचायत घुपशाल से नरेश शुक्ला हुये सरपंच निर्वाचित…

रिटर्निंग आफिसर जनपद पंचायत छुरिया ने नरेश शुक्ला को सौपा निर्वाचन प्रमाण पत्र राजनांदगांव त्रिस्तरीय…

5 hours ago

राजनांदगांव: पदगुड़ा पंचायत की कमान जानकी बाई कौशल दूसरी बार संभालेंगी…

राजनांदगांव। ग्राम पंचायत पदगुड़ा विकासखंड छुरिया से सरपंच पद के उम्मीदवार श्रीमती जानकी बाई कौशल…

5 hours ago

राजनांदगांव : राजेश कुमार सिन्हा चिरचारी खुर्द के सरपंच चुने गए…

राजनांदगांव। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के द्वितीय चरण में 20 फरवरी को ग्राम पंचायत चिरचारी खुर्द…

5 hours ago

राजनांदगांव : निर्मला जितेंद्र सिन्हा ने चुनाव प्रचार के अंतिम दिवस रैली निकाली, विजय होने का लिया आशीर्वाद…

राजनांदगांव। जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 7 तुमड़ीबोड से जिला पंचायत सदस्य पद हेतु क्षेत्र के…

5 hours ago

राजनांदगांव: सांसद संतोष पाण्डेय की दहाड़ भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी क्षेत्र क्रमांक 8 में किरण साहू को दे अपना समर्थन…

 राजनांदगांव। पंचायत चुनाव के अंतिम दिन राजनांदगांव क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद संतोष पाण्डेय जी भाजपा…

8 hours ago

मोहला : कलेक्टर ने मतदान दलों को किया रवाना…

- मतदान दलों को किया प्रेरित, जिम्मेदारी के साथ निर्वाचन कार्य संपन्न करने दी शुभकामनाएं…

8 hours ago