छत्तीसगढ़

रायपुर : संसदीय सचिव चिन्तामणी महाराज ने जशपुर में किया ध्वजारोहण : जिले में हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया 75 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह…

उत्कृष्ठ कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारी हुए सम्मानित

Advertisements

फायर फाईटर कोर्स के लिए 20 युवा चयनित

रायपुर, 15 अगस्त 2021जशपुर जिले में 75 वां स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति की भावना और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जशपुर जिला मुख्यालय में स्वतंत्रता दिवस का मुख्यकार्यक्रम रणजीता स्टेडियम में आयोजित हुआ, जहां मुख्य अतिथि संसदीय सचिव श्री चिन्तामणी महाराज द्वारा ध्वजारोहण करके मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। उन्होंने जिले वासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के स्वतंत्रता दिवस संदेश का वाचन किया। कार्यक्रम में शांति के प्रतीक श्वेत कबूतर और रंगीन गुब्बारे भी उड़ाए गए।


इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कोरोना वायरस संक्रमण के दौरान उत्कृष्ठ कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। जशपुर जिले के कुल 20 बेरोजगार युवक-युवतियों को फायर फाईटर कोर्स के अंतर्गत जी-4 एस कम्पनी द्वारा चयनित किया गया है। संसदीय सचिव श्री चिन्तामणी महाराज ने समारोह में युवाओं को चयन पत्र प्रदान किया गया, इसमें 12 युवक एवं 08 युवतियां शामिल है। कम्पनी के द्वारा चयनित युवाओं को प्रतिमाह 10 हजार रुपए मानदेय दिया जाएगा। कार्यक्रम में जशपुर विधायक श्री विनय भगत, कलेक्टर श्री महादेव कावरे, पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल, अपर कलेक्टर श्री आई.एल.ठाकुर, मनोज सागर यादव, अजय गुप्ता, सहस्त्रांशु पाठक, सुरज चौरसिया, अमित महतो, जनप्रतिनिधिगण, विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में स्कूली बच्चें एवं नागरिकगण उपस्थित थे।

Lokesh Rajak

Recent Posts

राजनांदगांव : आयुक्त ने ली निगम टी.एल. की बैठक, कार्यो की किये समीक्षा…

राजनांदगांव 16 अक्टूबर। नगर निगम आयुक्त श्री अभिषेक गुप्ता ने आज निगम सभागृह में अधिकारियों…

10 hours ago

राजनांदगांव : लगातार बढ़ते जल संकट को देखते हुए किसान धान के बदले कम पानी उपयोग वाली फसल लें – कलेक्टर…

*- सभी बैराज, एनीकट, जलाशयों एवं अन्य अधोसंरचना का सर्वे कराकर मरम्मत योग्य कार्यों को…

12 hours ago

राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ के विकास पुरूष है डॉ. रमन सिंह – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

*- मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष ने विराट कवि सम्मेलन में शिरकत की* *-  प्रख्यात कवि…

13 hours ago

राजनांदगांव : कलेक्टर ने उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के सफल संचालन एवं क्रियान्वयन के लिए विभागीय समन्वय हेतु अधिकारियों की बैठक ली…

राजनांदगांव 16 अक्टूबर 2024। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले…

13 hours ago

राजनांदगांव : मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष ने नवा बिहान साईबर जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना…

राजनांदगांव 16 अक्टूबर 2024। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह…

13 hours ago

राजनांदगांव : शासकीय महाविद्यालयों में जन भागीदारी समिति के उपाध्यक्ष नियुक्त…

राजनांदगांव 16 अक्टूबर 2024। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने जनभागीदारी समिति नियमावली सूची अनुसार जिले…

13 hours ago

This website uses cookies.