छत्तीसगढ़

रायपुर : सब्जी बीज से थरहा तैयार करने की नई सीडलिंग मशीन स्थापित : किसान भी नाम मात्र का शुल्क देकर उगा सकते हैं थरहा…

रायपुर, 23 अक्टूबर 2021छत्तीसगढ़ राज्य के किसान उद्यान विभाग के जरिए खेती-किसानी के आधुनिक एवं नवीनतम तकनीक नयी सीडलिंग मशीन से पूरी जानकारी प्राप्त कर उसका लाभ उठाने लगे हैं। बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के शासकीय रोपणी सिमगा में इस तकनीक का प्रयोग सफलतापूर्वक किया जा रहा है।
सब्जी बीज से थरहा (पौधा नर्सरी) तैयार करने की नयी सीडलिंग मशीन सिमगा स्थित उद्यान विभाग की शासकीय रोपणी में स्थापित की गई है। इस मशीन के जरिये थरहा तैयार करने में 90 से 95 प्रतिशत तक बीज का अंकुरण होता है और स्वस्थ पौधे तैयार होते हैं।

Advertisements

आम किसान भी नाममात्र का शुल्क देकर इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। सहायक संचालक उद्यान श्री राघव स्वरूप वर्मा ने बताया कि इस अत्याधुनिक विधि से थरहा बहुत जल्द तैयार हो जाते हैं। जमीन से थरहा तैयार करने में 70 से 80 प्रतिशत ही बीजों में अंकुरण हो पाता है, जिसकी रोपाई करते तक मात्र 60-65 प्रतिशत तक ही बच पाते है। साथ ही मिनी प्लग यूनिट से तैयार किये जाने वाले सब्जी के पौध रोगरहित एवं उच्च गुणवत्ता युक्त होते हैं।

उन्होंने किसानों को जानकारी देते हुए बताया कि खरीफ धान के बाद जो भी किसान उक्त यूनिट से सब्जी पौधे के थरहा तैयार करवाना चाहते हैं, शासकीय उद्यान रोपणी सिमगा में स्वयं का बीज देकर थरहा तैयार करवा सकते हैं। इसके लिए प्रति पौधा 80 पैसा शुल्क निर्धारित किया गया है। पौधे का थरहा घर तक पहुंचाकर प्रदान किया जायेगा। किसानों से लिये जाने वाली राशि की रसीद भी दी जायेगी।

Bhumika Dewangan

Recent Posts

राजनांदगांव : एक दिवसीय किसान सम्मेलन सह कार्यशाला संपन्न,नवाचारी कृषक हुए सम्मानित…

राजनांदगांव 27 मार्च 2025। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, भारतीय कृषि अनुसंधान प्रबंध अकादमी एवं इंदिरा…

2 hours ago

राजनांदगांव : आपदा प्रभावितों को सहायता अनुदान राशि स्वीकृत…

राजनांदगांव 27 मार्च 2025। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने दैवीय विपत्तियों के संबंध में राहत…

2 hours ago

राजनांदगांव : लखपति दीदी योजना के माध्यम से महिलाओं को बनाया जा रहा आत्मनिर्भर एवं आर्थिक रूप से सशक्त…

- ग्राम नारायणगढ़ एवं सेन्दरी में महिलाओं को दिया जा रहा वस्त्र बनाने का प्रशिक्षणराजनांदगांव…

2 hours ago

राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ कृषिक पशु परिरक्षण अधिनियम का उल्लंघन करने पर वाहन किया गया राजसात…

राजनांदगांव 27 मार्च 2025। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री संजय अग्रवाल ने कार्यालय पुलिस अधीक्षक…

2 hours ago

राजनांदगांव : कलेक्टर ने बाल विवाह रोकथाम के प्रचार-प्रचार हेतु चलित वाहन को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना…

राजनांदगांव 27 मार्च 2025। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने कलेक्टोरेट परिसर से बाल विवाह रोकथाम…

2 hours ago

राजनांदगांव : जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सुविधाएं बढ़ाने के दिए निर्देश…

लघु उद्यमियों एवं जरूरतमंदों को उदारतापूर्वक ऋण प्रदान करें बैंकर्स - कलेक्टर- कलेक्टर ने जिला…

2 hours ago

This website uses cookies.