छत्तीसगढ़

रायपुर : ​​​​​​​सांसद गांधी ने जैविक जिला बनने की ओर अग्रसर दंतेवाड़ा की सराहना की…

ढेकी चावल, सफेद अमचूर सहित जैविक पद्धतियों का किया अवलोकन
रायपुर, 3 फरवरी 2022सांसद श्री राहुल गांधी ने अपने छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान राजधानी रायपुर के साईंस कॉलेज परिसर में बस्तर डोम तथा कृषि एवं वानिकी आदि के प्रदर्शनी स्टाल का अवलोकन किया। उन्होंने विभिन्न स्टालों का अवलोकन के दौरान विकास गतिविधियों को प्रदर्शित करते हुए जैविक जिला बनने की ओर अग्रसर बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा जिला की भी सराहना की। 

Advertisements

सांसद श्री राहुल गांधी ने इस मौके पर दक्षिण बस्तर (दंतेवाड़ा) जिले के ढेकी चावल, सफेद अमचूर और विभिन्न जैविक पद्धतियों का अवलोकन कर किसानों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप राज्य शासन द्वारा आदिवासी-वनवासियों के हित में समर्थन मूल्य पर खरीदी की जाने वाले लघु वनोपजों की संख्या को बढ़ाते हुए अब 60 तक कर दिया गया है। इसमें हाल ही में 52 से बढ़ाए गए 08 लघु वनोपजों में सफेद अमचूर भी शामिल है। इसके तहत सफेद अमचूर के लिए दर प्रति किलोग्राम 120 रूपए निर्धारित है। जैविक जिला बनने की ओर अग्रसर दंतेवाड़ा जिला लघु वनोपजों के संग्रहण तथा प्रसंस्करण आदि के क्षेत्र में भी अग्रणी है। 

Lokesh Rajak

Recent Posts

राजनांदगांव : राष्ट्रीय रजक महासंघ का प्रतिनिधिमण्डल नव पदस्थ बिलासपुर कलेक्टर का किया स्वागत…

राजनांदगांव। राष्ट्रीय रजक महासंघ बिलासपुर का प्रतिनिधिमण्डल बिलासपुर के नव पदस्थ जिला कलेक्टर श्री संजय…

2 hours ago

राजनांदगांव : सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत ईश्वर साहू के शिकायत का हुआ निराकरण…

- श्री ईश्वर साहू को श्रम विभाग की मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सुरक्षा योजना अंतर्गत 20…

2 hours ago

राजनांदगांव : नीट-यूजी परीक्षा के लिए जिला मुख्यालय में बनाए गए 5 परीक्षा केन्द्र…

नीट-यूजी परीक्षा के लिए किसी भी प्रकार का प्रलोभन देने के संबंध में सूचना या…

2 hours ago

राजनांदगांव : जल संकटग्रस्त ग्रामों में मिशन जलरक्षा अंतर्गत जल संरक्षण के प्रयासों का दिख रहा कारगर असर…

- अमूल्य संपदा को संरक्षित करने किए जा रहे बहुआयामी प्रयासराजनांदगांव 02 मई 2025। जिला…

2 hours ago

राजनांदगांव : छात्रावास के लिए भवन किराए पर देने आवेदन आमंत्रित…

राजनांदगांव 02 मई 2025। जिला मुख्यालय राजनांदगांव में संचालित 100 सीटर पोस्ट मैट्रिक आदिवासी बालक…

3 hours ago

राजनांदगांव : शिवनाथ नदी में सिंचाई प्रयोजन हेतु लगाए गए अवैध पम्पों को जब्त कर की गई कार्रवाई…

राजनांदगांव 02 मई 2025। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे के निर्देशानुसार शिवनाथ नदी में सिंचाई…

3 hours ago