रायपुर : सांस्कृतिक संध्या में रामायण कथा से लोग हुए भावविभोर : राम वन गमन परिपथ समारोह का हुआ आयोजन…

रायपुर, 09 अक्टूबर 2021टूरिज्म बोर्ड एवं संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम में सरगुजा जिले से आयी मानस मंडली ने रामायण कथा के माध्यम से भजन प्रस्तुत कर समां बांधा।

Advertisements


राम वन गमन पर्यटन परिपथ समारोह के अंतिम दिवस आज दोपहर में मानस मंडली द्वारा भगवान राम के जीवन से जुड़ी विभिन्न प्रसंगों को भजन के माध्यम से किया। चंदखुरी में माता कौशल्या मंदिर परिसर में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान श्री धनुषधारी दास, विष्णु धाम, रामायण मंडली देवगढ़ सरगुजा से उत्तेश्वर मानस मंडली केरजु सरगुजा के श्री मनोहर धु्रवे और लोकेश्वर प्रजापति, रामकृष्ण मंडली सरगुजा द्वारा भगवान श्री राम के जीवन प्रसंग पर आधारित भजनों की प्रस्तुति दी गई।

मानस मंडली द्वारा राम चरित्र मानस की बाल पाठ, अरण्य काण्ड के दोहा आदि को प्रस्तुत किया गया। सरगुजा अंचल के मानस मंडली कलाकारों द्वारा वाद्य यंत्रों के माध्यम से सुरीली प्रस्तुति दी गई। भगवान श्री राम से जुड़े कथाओं का उल्लेख करते हुए कलाकारों ने बारी-बारी से कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कलाकारों द्वारा प्रस्तुत गीतों में ढोल, मंजीरे, खंजरी, तबला सहित अन्य वाद्य यंत्रों के माध्यम से मानस गान किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में चंदखुरी सहित आस-पास के ग्रामीण उपस्थित थे।

Bhumika Dewangan

Recent Posts

राजनांदगांव : स्थानीय स्तर पर महिलाओं के हुनर को बढ़ावा देने की इस पहल से महिलाएं हो रही आर्थिक रूप से सशक्त…

*शासन के एक स्टेशन एक उत्पाद योजना से स्वसहायता समूह के महिलाओं की बदली जिंदगी*…

43 mins ago

राजनांदगांव : राजस्व अधिकारियों की बैठक 22 अक्टूबर को…

राजनांदगांव 17 अक्टूबर 2024। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में राजस्व अधिकारियों की बैठक…

49 mins ago

राजनांदगांव : कस्टम मिलिंग चावल जमा में विलंब करने पर 3 मिलर्स पर की गई कार्रवाई…

- 6800 क्विंटल धान एवं 2750 क्विंटल चावल जप्त कर प्रकरण दर्ज किया गयाा राजनांदगांव…

2 hours ago

राजनांदगांव : 12 नवम्बर को स्थानीय अवकाश…

राजनांदगांव 17 अक्टूबर 2024। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने सामान्य पुस्तक परिपत्र में प्रदत्त शक्तियों…

2 hours ago

राजनांदगांव : जीपीएफ ऋणात्मक शेष प्रकरणों के निराकरण हेतु 21 से 23 अक्टूबर तक शिविर…

राजनांदगांव 17 अक्टूबर 2024। महालेखाकार रायपुर द्वारा शासकीय सेवकों के सामान्य भविष्य निधि ऋणात्मक शेष…

2 hours ago

राजनांदगांव : ग्राम चाबुकनाला में घर-घर पंहुचा नल जल कनेक्शन…

*जल जीवन मिशन* राजनांदगांव 17 अक्टूबर 2024। शासन की जल जीवन मिशन योजना से जिले…

2 hours ago

This website uses cookies.