छत्तीसगढ़

रायपुर : सोरगा गौठान की दो महिला समूहों ने वर्मी कम्पोस्ट से अर्जित किया : 1.81 लाख रूपए का मुनाफा…

रायपुर, 06 सितंबर 2021गोधन न्याय योजना के तहत गोबर से वर्मी खाद बनाकर कोरिया जिले के ग्राम सोरगा गौठान के दो स्व-सहायता समूह को 01 लाख 81 हजार रूपए की आय हुई है। सोरगा गौठान में पंकज स्व-सहायता समूह तथा मां कुदरगढ़ी स्व-सहायता समूह के द्वारा वर्मी कम्पोस्ट का उत्पादन किया जा रहा है। योजना की शुरुआत से अब तक यहां समूह द्वारा कुल 350.80 क्विंटल का खाद उत्पादन किया गया है। इसमें से समूह द्वारा 267 क्विंटल खाद का अब तक विक्रय किया जा चुका है। दोनों समूहों को खाद के विक्रय से कुल 01 लाख 81 हजार 440 रुपए की शुद्ध आय हुई है। 

Advertisements

गौरतलब है कि कोरिया जिले में गोधन न्याय योजनांतर्गत 11 हज़ार 779 गोबर विक्रेताओं द्वारा कुल 2 लाख 60 हज़ार 912 क्विंटल गोबर विक्रय किया गया है जिसके एवज में 05 करोड़ से अधिक राशि का शासन द्वारा भुगतान भी विक्रेताओं के बैंक खाते किया गया है। जिले में क्रय किए गए गोबर से स्वयं सहायता समूहों द्वारा अपने आजीविका विकास हेतु वर्मी खाद एवं सुपर कंपोस्ट का उत्पादन कर लाभ अर्जित किया जा रहा है।

Lokesh Rajak

Recent Posts

राजनांदगांव : अंधियारे से निकलकर आओ चले उजियारे की ओर, समाज सेवक बनाकर आओ चले , समाज सेवा की ओर ‐ प्रो. विजय मानिकपुरी…

राजनांदगांव/ राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई पं. शिवकुमार शास्त्री कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र सुरगी द्वारा…

12 hours ago

राजनांदगांव : आयुक्त ने किया जल सयंत्र गृह का निरीक्षण,मोहारा एनीकट में जलस्तर की ली जानकारी…

राजनांदगांव 1 अपै्रल। नगर निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा आज सुबह मोहारा जल सयंत्रगृह का…

12 hours ago

राजनांदगांव : भीषण गर्मी को देखते हुए सभी स्कूलों के संचालन के राज्य शासन के निर्देशों का होना चाहिए परिपालन…

जल संरक्षण एवं संवर्धन के लिए कार्य कराएं : कलेक्टर- ग्राम सिंघोला में आयोजित होगा…

15 hours ago

राजनांदगांव : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राज्य के 130 पीएमश्री स्कूलों का किया शुभारंभ…

- राजनांदगांव जिले के चार पीएमश्री स्कूलों का किया शुभारंभराजनांदगांव 01 अप्रैल 2025। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र…

15 hours ago

राजनांदगांव : कलेक्टर ने साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की शिकायतें एवं समस्या को गंभीरतापूर्वक सुना…

- जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता के साथ निराकरण करने के दिए निर्देशराजनांदगांव 01 अप्रैल…

15 hours ago