छत्तीसगढ़

रायपुर : हिन्दी दिवस: ‘हिन्दी हैं हम, वतन है हिन्दोस्तां हमारा’ कार्यक्रम में शामिल हुए संस्कृति मंत्री : सबको करना चाहिए राष्ट्रभाषा का सम्मान: अमरजीत भगत…

ऑस्कर अवार्ड जीतने वाले छत्तीसगढ़ी फिल्म को 5 करोड़ और राष्ट्रीय अवार्ड जीतने वाले छत्तीसगढ़ी फिल्म के लिए एक करोड़ का प्रावधान 

Advertisements

रायपुर, 14 सितम्बर 2021संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत आज हिंदी दिवस के अवसर पर महंत घासीदास संग्रहालय स्थित सभाकक्ष में आयोजित ‘‘हिंदी हैं हम, वतन है हिंदोस्तां हमारा’’ कार्यक्रम में शामिल हुए। श्री भगत ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हमें गर्व है की हम हिंदुस्तान में जन्म लिये हैं और हिंदी हमारी राष्ट्र भाषा है। भाषा, विचार और अभिव्यक्ति का माध्यम है। भाषा को अधिकतर लोग बोलते हैं। राष्ट्रभाषा हिन्दी विभिन्न संस्कृति, सम्प्रदाय को एकसूत्र में पिरोये हुए हैं। उन्होंने हिन्दी की सेवा में समर्पित लोगों को नमन किया। राष्ट्रभाषा हिन्दी के सम्मान के लिए आयोजित कार्यक्रम के लिए बधाई दी। 

संस्कृति मंत्री श्री भगत ने कहा कि हम सबको अपने राष्ट्रभाषा का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की बोली, भाखा, संस्कृति और परम्परा को सहेजने का भी काम किया जा रहा है। राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ फिल्म नीति तैयार की है। निश्चित ही इससे छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति और कलाकारों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलेगी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में भी राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम होंगे, जिससे यहां के लोगों को रोजगार मिलेगा। 

संस्कृति मंत्री श्री भगत ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ फिल्म नीति तैयार किया गया है। इसके अलावा नवा रायपुर में फिल्म सिटी का निर्माण भी किया जाएगा। छत्तीसगढ़ के कलाकारों, निर्माता-निर्देशकों और लेखकों को बेहतर अवसर मिलेगा। श्री भगत ने बताया कि छत्तीसगढ़ के फिल्म नीति में राष्ट्रीय अवार्ड हासिल करने वाले फिल्मों के लिए एक करोड़ रूपए अनुदान का प्रावधान किया गया है। इसके साथ ही ऑस्कर अवार्ड जीतने वाले फिल्मों को पांच करोड़ रूपए देने का प्रावधान फिल्म नीति में किया गया है। उन्होंने कार्यक्रम में प्रदेश के निर्माता-निर्देशकों को राज्य की बोली, भाखा पर आधारित फिल्म बनाने के लिए भी प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम को संसदीय सचिव श्री विकास उपाध्याय और चन्द्रपुर विधायक श्री रामकुमार यादव ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग के संचालक श्री विवेक आचार्य, निर्माता-निर्देशक एवं कलाकार श्री दिलीप षंडगी, श्री योगेश अग्रवाल उपस्थित थे। श्री प्रशांत ठाकुर एवं उनके सहयोगियों द्वारा हिन्दी दिवस पर सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई। 

Lokesh Rajak

Recent Posts

छत्‍तीसगढ़ में अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर, देखें पूरी लिस्‍ट…

छत्‍तीसगढ़ में अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर: जल संसाधन विभाग में थोक में हुए तबादले, देखें…

52 mins ago

राजनांदगांव : आयुक्त ने ली निगम टी.एल. की बैठक, कार्यो की किये समीक्षा…

राजनांदगांव 16 अक्टूबर। नगर निगम आयुक्त श्री अभिषेक गुप्ता ने आज निगम सभागृह में अधिकारियों…

18 hours ago

राजनांदगांव : लगातार बढ़ते जल संकट को देखते हुए किसान धान के बदले कम पानी उपयोग वाली फसल लें – कलेक्टर…

*- सभी बैराज, एनीकट, जलाशयों एवं अन्य अधोसंरचना का सर्वे कराकर मरम्मत योग्य कार्यों को…

20 hours ago

राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ के विकास पुरूष है डॉ. रमन सिंह – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

*- मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष ने विराट कवि सम्मेलन में शिरकत की* *-  प्रख्यात कवि…

20 hours ago

राजनांदगांव : कलेक्टर ने उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के सफल संचालन एवं क्रियान्वयन के लिए विभागीय समन्वय हेतु अधिकारियों की बैठक ली…

राजनांदगांव 16 अक्टूबर 2024। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले…

21 hours ago

राजनांदगांव : मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष ने नवा बिहान साईबर जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना…

राजनांदगांव 16 अक्टूबर 2024। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह…

21 hours ago

This website uses cookies.