रायपुर : ​​​​​​​कृषि सखी सुभद्री ने कमाए रुपए 50 हजार, जैविक बाड़ी बनी आजीविका का आधार ….

रायपुर, 1 जून 2021कृषि सखी के रूप में काम करने के साथ जैविक फसल लेने वाली   सुभद्री क्रांति महिला स्व सहायता समूह से भी जुड़ी है और अपनी मेहनत से तरक्की की राह में आगे बढ़ रही है। कुछ साल पहले जब सुभद्री के पास काम नहीं था तब उन्हें आर्थिक चुनौतियों का सामना करना पड़ता था। राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) बिहान के माध्यम से जैविक बाड़ी व कृषि सखी के कामकाज ने सुभद्री के आमदनी में न सिर्फ इजाफा किया, अपितु उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में भी सहायक साबित हुई।

Advertisements


         कोरिया जिल के विकासखंड सोनहत के ग्राम रजौली में बिहान के माध्यम से क्रांति महिला स्व सहायता समूह की सदस्य सुभद्री कृषि सखी के रूप में तीन साल से काम कर रही है। यह उनकी अपनी मेहनत ही थी कि एक कृषि सखी के रूप में पहचान बनाने के साथ जीवन स्तर को बेहतर बनाने में सफल रही। जैविक बाड़ी व कृषि सखी कार्य को प्रारंभ करने के लिये प्रोत्साहन स्वरूप मिली राशि को उसने आमदनी में बदल दिया। अब 72 हजार रुपए की सब्जी का विक्रय किया जाता है, जिससे 52 हजार रुपए की आमदनी हुई।

सुभद्री ने बताया कि कृषि सखी के रूप में वर्तमान में 6 हजार रुपए से ज्यादा की आमदनी प्राप्त कर रही है। उसे मानदेय, सब्जी उत्पादन आदि से प्रतिमाह आमदनी होती है। वह कहती है कि बिहान से जुड़कर वह अपने आपको आत्मनिर्भर बनाने में सफल हुई है। पहले कुछ काम नहीं होने से आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ता था। अब आमदनी का जरिया होने से वह समाज व परिवारजनों के बीच पहचान बनाने के साथ जरूरत के समय परिवारजनों का मदद कर पाती है। 

Bhumika Dewangan

Recent Posts

राजनांदगांव : विधानसभा अध्यक्ष व विधायक डॉ.रमन सिंह एवं सांसद संतोष पाण्डे ने नागरिको को होली की शुभकामनाएं दी…

राजनांदगांव 13 मार्च। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और सांसद श्री संतोष पांडे ने जिले…

1 day ago

राजनांदगांव : महापौर मधुसूदन यादव ने दी होली की शुभकामना…

राजनांदगांव 13 मार्च। महापौर श्री मधुसूदन यादव ने नागरिकों को रंग पर्व होली की हार्दिक…

1 day ago

राजनांदगांव : विकास और प्रगति में विश्वास रख मुझे अपना आशीर्वाद देने के लिए आभार – किरण रविन्द्र वैष्णव

राजनांदगांव छुरिया:- जिला पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित होने के पश्चात अपने जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 12…

1 day ago

राजनांदगांव : सांसद संतोष पांडे की उपस्थिति में हर्षोल्लास के साथ मनाया होली पर्व…

राजनांदगांव सांसद कार्यालय में आज बड़े ही हर्षोल्लास के साथ माननीय श्री सांसद संतोष पांडे…

1 day ago

राजनांदगांव: जिला पंचायत सदस्य बिरम मंडावी का ग्रामीणों ने किया फुल मालाओ से भव्य स्वागत…

छुरिया।जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 11 बम्हनी चारभाठा से नवनिर्वाचित होकर श्रीमती बिरम रामकुमार मंडावी…

1 day ago

राजनांदगांव : हर्बल गुलाल और पारंपरिक रूप से छात्रों ने खेला वृद्धाश्रम में होली…

राजनांदगांव/कॉन्फ्लूएंस कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई ,बेस्ट प्रैक्टिस सेल, एलुमनी एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान…

1 day ago