छत्तीसगढ़

रायपुर : ​​​​​​​गौठानों से जुड़े महिला समूहों को अब तक 38.36 करोड़ की आय….

रायपुर, 27 अगस्त 2021छत्तीसगढ़ सरकार की सुराजी गांव योजना के गरूवा कार्यक्रम के अंतर्गत गांवों में पशुधन के संरक्षण और संवर्धन के लिए निर्मित गौठानों से जुड़ी 9 हजार से अधिक महिला समूहों को उनके द्वारा गौठानों में संचालित आयमूलक गतिविधियों से अब तक 38 करोड़ 36 लाख रूपए की आय हो चुकी है। 

Advertisements


    छत्तीसगढ़ सरकार की गोधन न्याय योजना महिला समूहों को रोजगार एवं आय उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण रोल अदा कर रही है। गोधन न्याय योजना के अंतर्गत गौठानों में गोबर की खरीदी कर महिला समूहों द्वारा बड़े पैमाने पर वर्मी कम्पोस्ट एवं सुपर कम्पोस्ट का उत्पादन किया जा रहा है। वर्मी कम्पोस्ट के निर्माण के लिए गौठानों में अब तक लगभग 90 हजार पक्के टांके स्वीकृत किए गए हैं, जिसमें से 79 हजार 232 टांकों का निर्माण पूरा हो गया है और महिला समूहों द्वारा इन टांकों के माध्यम से वर्मी खाद तैयार की जा रही है। अब  तक महिला समूहों द्वारा 7 लाख 17 हजार 839 क्विंटल वर्मी कम्पोस्ट उत्पादन तथा 5 लाख 12 हजार 309 क्विंटल खाद का विक्रय किया जा चुका है।

इसी तरह गौठानों में 3 लाख क्विंटल से अधिक सुपर कम्पोस्ट खाद का उत्पादन एवं 1 लाख 25 हजार क्विंटल से अधिक खाद का विक्रय हो चुका है। महिला समूहों ने खाद के उत्पादन एवं विक्रय से अब तक    20.01 करोड़ की लाभांश अर्जित किया है। सामुदायिक बाड़ी सब्जी उत्पादन से समूहों को   4.11 करोड रूपए, मशरूम उत्पादन से 49 लाख रूपए, मछली पालन से एक करोड़ 88 लाख, बकरी पालन से एक करोड़ 14 लाख, मुर्गी पालन से 78 लाख, पशुपालन से 39 लाख, गोबर-दीया, गमला, अगरबत्ती निर्माण से 49 लाख तथा अन्य आयमूलक गतिविधियों से अब तक 9.07 करोड़ रूपए की आय अर्जित कर चुकी है। 

Lokesh Rajak

Recent Posts

राजनांदगांव : स्वदेशी मॉल थीम पर जिले में होगी साथी बाजार की स्थापना…

- कलेक्टर ने साथी परियोजना के संबंध में ली अधिकारियों की बैठक- साथी परियोजना अंतर्गत…

17 hours ago

राजनांदगांव : कोषालयों व उपकोषालयों को शासकीय अवकाश 29 एवं 30 मार्च को खुला रखने के निर्देश…

राजनांदगांव 20 मार्च 2025। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट से…

17 hours ago

राजनांदगांव : सार्वजनिक अवकाश 31 मार्च को खुले रहेंगे भारतीय स्टेट बैंक…

राजनांदगांव 20 मार्च 2025। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के अंतिम कार्य…

17 hours ago

दुर्ग : भारती विश्वविद्यालय में वेबीनार श्रृंखला का आयोजन…

दुर्ग, भारती विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों एवं विभागों द्वारा विभिन्न प्रासंगिक विषयों पर वेबीनार का…

17 hours ago

राजनांदगांव : कलेक्टर ने किया मेडिकल कॉलेज के वार्षिक उत्सव का शुभारंभ….

राजनांदगांव 20 मार्च 2025। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने आज शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय राजनांदगांव के…

19 hours ago