छत्तीसगढ़

रायपुर : ​​​​​​​मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की दी बधाई…

18 वर्ष के युवाओं से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का किया आह्वान
रायपुर, 24 जनवरी 2022मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस लोकतांत्रिक व्यवस्था को बनाए रखने के लिए अधिकारों और कर्तव्यों का बोध कराता है। यह दिन हमें प्रजातांत्रिक मूल्यों और परम्पराओं को मजबूत बनाने के लिए जागरूक करता है। 

Advertisements


मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि भारत अपनी लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए दुनिया भर में जाना जाता है। हम सबकी प्राथमिक जिम्मेदारी है कि हम अपने लोकतंत्र को मजबूत करने में अपनी भागीदारी निभाएं। सभी नागरिकों को अपने बहुमूल्य मताधिकार का प्रयोग पूरी जिम्मेदारी और निर्भीकता से करना चाहिए। मुख्यमंत्री ने 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके सभी युवाओं से मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने और और मतदान प्रक्रिया में शामिल होकर गौरवशाली परंपरा का हिस्सा बनने का आव्हान किया है।

Lokesh Rajak

Recent Posts

राजनांदगांव : एक दिवसीय किसान सम्मेलन सह कार्यशाला संपन्न,नवाचारी कृषक हुए सम्मानित…

राजनांदगांव 27 मार्च 2025। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, भारतीय कृषि अनुसंधान प्रबंध अकादमी एवं इंदिरा…

11 hours ago

राजनांदगांव : आपदा प्रभावितों को सहायता अनुदान राशि स्वीकृत…

राजनांदगांव 27 मार्च 2025। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने दैवीय विपत्तियों के संबंध में राहत…

11 hours ago

राजनांदगांव : लखपति दीदी योजना के माध्यम से महिलाओं को बनाया जा रहा आत्मनिर्भर एवं आर्थिक रूप से सशक्त…

- ग्राम नारायणगढ़ एवं सेन्दरी में महिलाओं को दिया जा रहा वस्त्र बनाने का प्रशिक्षणराजनांदगांव…

11 hours ago

राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ कृषिक पशु परिरक्षण अधिनियम का उल्लंघन करने पर वाहन किया गया राजसात…

राजनांदगांव 27 मार्च 2025। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री संजय अग्रवाल ने कार्यालय पुलिस अधीक्षक…

11 hours ago

राजनांदगांव : कलेक्टर ने बाल विवाह रोकथाम के प्रचार-प्रचार हेतु चलित वाहन को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना…

राजनांदगांव 27 मार्च 2025। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने कलेक्टोरेट परिसर से बाल विवाह रोकथाम…

11 hours ago

राजनांदगांव : जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सुविधाएं बढ़ाने के दिए निर्देश…

लघु उद्यमियों एवं जरूरतमंदों को उदारतापूर्वक ऋण प्रदान करें बैंकर्स - कलेक्टर- कलेक्टर ने जिला…

11 hours ago