छत्तीसगढ़

शादी समारोह में स्टेज पर दूल्हे की मौत, डीजे की तेज आवाज से हार्ट अटैक की आशंका…

DEMO PHOTO

सीतामढ़ी, बिहार के सीतामढ़ी जिले के सोनबरसा प्रखंड में शादी समारोह में जयमाला स्टेज पर ही दूल्हे की मौत हो गई, इससे शादी की खुशी मातम में बदल गई। दरअसल, यह पूरा मामला सोनबरसा प्रखंड के इंदरवा गांव की है। यहां बुधवार की रात परिहार प्रखंड के मनिथर गांव से सुरेंद्र कुमार की बारात आई थी।

Advertisements

बारात आने के बाद शादी की रस्म अदायगी चल रही थी। द्वारपूजा सहित अन्य रीति-रिवाज हो गया था, महिलाएं पारंपरिक मंगल गीत गा रही थीं।

इस बीच, जयमाल का कार्यक्रम प्रारंभ हो गया। जयमाल के लिए स्टेज पर दूल्हा और दुल्हन पहुंच गए। जयमाल के बाद अचानक दूल्हा बोहोश होकर स्टेज पर ही गिर पड़ा। दूल्हे को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

इसके बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गई। ग्रामीणों के मुताबिक, जयमाल के बाद दोनों पक्षों के लोगों की दूल्हा और दुल्हन के साथ फोटोग्राफी भी हो चुकी थी।

ग्रामीण बताते हैं कि दूल्हा सुरेंद्र ने दरवाजा लगने के समय डीजे की आवाज कम करने की बात कही थी, लेकिन उसकी मांग पर ध्यान नहीं दिया गया।

इस घटना के दूल्हे और दुल्हन के गांव में मातम पसर गया। चिकित्सकों के मुताबिक सुरेंद्र की मौत हार्ट अटैक से होने की संभावना है।

Lokesh Rajak

Recent Posts

सरगुजा : हसदेव पेड़ कटाई पर बवाल, ग्रामीणों ने किया पुलिसकर्मियों पर हमला…

सरगुजा जिले के उदयपुर में अदानी कंपनी द्वारा कराये जा रहे पेड़ कटाई को लेकर…

21 mins ago

छत्‍तीसगढ़ में अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर, देखें पूरी लिस्‍ट…

छत्‍तीसगढ़ में अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर: जल संसाधन विभाग में थोक में हुए तबादले, देखें…

3 hours ago

राजनांदगांव : आयुक्त ने ली निगम टी.एल. की बैठक, कार्यो की किये समीक्षा…

राजनांदगांव 16 अक्टूबर। नगर निगम आयुक्त श्री अभिषेक गुप्ता ने आज निगम सभागृह में अधिकारियों…

20 hours ago

राजनांदगांव : लगातार बढ़ते जल संकट को देखते हुए किसान धान के बदले कम पानी उपयोग वाली फसल लें – कलेक्टर…

*- सभी बैराज, एनीकट, जलाशयों एवं अन्य अधोसंरचना का सर्वे कराकर मरम्मत योग्य कार्यों को…

22 hours ago

राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ के विकास पुरूष है डॉ. रमन सिंह – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

*- मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष ने विराट कवि सम्मेलन में शिरकत की* *-  प्रख्यात कवि…

23 hours ago

राजनांदगांव : कलेक्टर ने उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के सफल संचालन एवं क्रियान्वयन के लिए विभागीय समन्वय हेतु अधिकारियों की बैठक ली…

राजनांदगांव 16 अक्टूबर 2024। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले…

23 hours ago

This website uses cookies.