सीईओ जिला पंचायत श्री अश्विनी देवांगन ने गरीबी उन्मूलन अभियान के कार्ययोजना हेतु ली अधिकारियों की बैठक…

दंतेवाड़ा 02 जून 2020। नवपदस्थ सीईओ जिला पंचायत श्री अश्विनी देवांगन ने जिले में गरीबी उन्मूलन अभियान को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित किये जाने हेतु कारगर कार्ययोजना तैयार करने अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। उन्होंने इस सम्बंध में चयनित प्रमुख ग्राम पंचायतों में सर्वेक्षण कार्य जल्द पूरा करने का निर्देश दिया । उन्होंने कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्यपालन, रेशमपालन, शिक्षा, आदिवासी विकास, महिला एवं बाल विकास सहित लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, क्रेडा, कृषि विज्ञान केन्द्र के अधिकारियों से अपने-अपने विभागों की प्लान तैयार करने कहा। जिसके तहत सम्बन्धित प्रमुख ग्राम पंचायतों में स्थानीय संसाधनों पर आधारित आजीविका के साधनों से निर्धन परिवारों को लाभान्वित करने सहित हरेक सेक्टर के कार्यों को सम्मिलित किया जायेगा। उन्होंने इन ग्राम पंचायतों में वनाधिकार पट्टेधारी हितग्राहियों को विभिन्न आयमूलक गतिविधियों से लाभान्वित करने के लिए एफआरए क्लस्टर बनाने का निर्देश अधिकारियों को दिया। बैठक में वनमंडलाधिकारी श्री सन्दीप बलगा सहित कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्यपालन, रेशमपालन, आदिवासी विकास, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, क्रेडा, कृषि विज्ञान केन्द्र के अधिकारी मौजूद थे।

Advertisements

Lokesh Rajak

Recent Posts

राजनांदगांव : मतदान दलों की हुई सकुशल वापसी,कलेक्टर ने किया मतदान दलों का स्वागत…

लोकसभा निर्वाचन 2024 - मतदान दलों की हुई सकुशल वापसी - कलेक्टर ने किया मतदान…

2 hours ago

राजनांदगांव : संसदीय निर्वाचन क्षेत्र राजनांदगांव में 77.42 प्रतिशत मतदान…

लोकसभा निर्वाचन 2024 संसदीय निर्वाचन क्षेत्र राजनांदगांव में 77.42 प्रतिशत मतदान राजनांदगांव 27 अप्रैल 2024।…

2 hours ago

राजनांदगांव : स्काउट गाईड के बच्चों ने मतदान केन्द्रों में किया सराहनीय कार्य…

लोकसभा निर्वाचन 2024 स्काउट गाईड के बच्चों ने मतदान केन्द्रों में किया सराहनीय कार्य -…

2 hours ago

राजनांदगांव : स्ट्रांग रूम किया गया सील ,4 जून को होगी मतगणना…

लोकसभा निर्वाचन 2024 स्ट्रांग रूम किया गया सील स्ट्रांग रूम की कड़ी सुरक्षा के लिए…

2 hours ago

राजनांदगांव : ग्राम झाड़ीखेरी में 82.79 प्रतिशत एवं हालडुला में 84.83 प्रतिशत रहा मतदान…

लोकसभा निर्वाचन 2024 - स्वीप की टीम ने मतदान के प्रति जागृति लाने के लिए…

3 hours ago

राजनांदगांव: जिले में लोकसभा निर्वाचन के तहत मतदान प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न…

लोकसभा निर्वाचन 2024 जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजय अग्रवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया…

3 hours ago

This website uses cookies.