सुकमा : तोंगपाल में बनेगा सर्व-समाज सामाजिक भवन : उद्योग मंत्री लखमा ने किया शिलान्यास…

सुकमा 09 अक्टूबर 2021तोंगपाल वासियों को अब जल्द ही अपने सामाजिक कार्यक्रम, विवाह सहित गोष्ठियों, बैठक इत्यादि आयोजनों के लिए सामाजिक भवन की सुविधा मिलेगी। उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा ने आज तोंगपाल स्थित बालक हायर सेकेंडरी स्कूल के समीप बनाए जाने वाले सर्व समाज सामाजिक भवन का शिलान्यास किया। इस अवसर पर श्री दीपक बैज, सांसद बस्तर लोकसभा क्षेत्र भी उपस्थित रहे। 25 लाख की लागत से इस भवन का निर्माण किया जाएगा, जिससे तोंगपाल में सभी समाज के लोगों के लिए बैठक, सामाजिक कार्यक्रम के आयोजन हेतु स्थाई भवन की सहूलियत होगी।

Advertisements

 मंत्री श्री लखमा ने सामाजिक भवन निर्माण हेतु चयनित स्थल का अवलोकन भी किया। उन्होंने भवन का  अवलोकन भी किया। उन्होंने भवन का निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए।  
इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष श्रीमती माहेश्वरी बघेल एवं जनप्रतिनिधिगण, तोंगपाल सरपंच श्री मदन नाग, ग्रामीण जन, सर्व समाज के प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे। उन्होंने सामाजिक भवन के लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल व उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा के प्रति आभार जताया।

Bhumika Dewangan

Recent Posts

राजनांदगांव : शराब पीकर घर में गाली-गलौज परेशान होकर सौतेली मां ने की हत्या…

राजनांदगांव। बेटे द्वारा आए दिन शराब पीकर घर में आकर गाली-गलौज किए जाने से परेशान…

2 hours ago

राजनांदगांव : रामकुमार साहू बने जिला साहू संघ के मीडिया प्रभारी…

राजनांदगांव।जिला साहू संघ राजनांदगांव द्वारा रामकुमार साहू पिताश्री स्वर्गीय चेतन राम साहू ग्राम डुमरडीह तहसील…

4 hours ago

राजनांदगांव : महापौर मधुसूदन यादव ने जल संसाधन, नगर निगम व अमृत मिशन के अधिकारियो की ली बैठक…

ग्रीष्म ऋतु में सुचारू पेयजल उपलब्ध कराने संयुक्त रूप से कार्य योजना बनाकर कार्य करने…

5 hours ago

राजनांदगांव : महापौर ने की राजस्व विभाग की समीक्षा-माह अंत तक अधिक से अधिक वसूली के दिये निर्देश…

अवकाश के दिनों मे भी राजस्व वसूली करने कहा महापौर ने नागरिको से अपने बकाया…

5 hours ago

राजनांदगांव : मां पाताल भैरवी सिद्धपीठ में चैत्र नवरात्र की तैयारियां प्रारंभ प्रज्वलित किए जाएंगे ज्योति कलश…

राजनांदगांव। मानव सेवा व जनकल्याण के लिए अंचल सहित देशभर में पहचान बना चुकी बफार्नी…

5 hours ago