छत्तीसगढ़

सुकमा : पेड़ पर फंसे 80 वर्षीय बुर्जुग लखमा नाग को सफलतापूर्वक किया रेस्क्यू…

सुकमा, 08 अगस्त 2022गत दिवस से हो रही लगातार बारिश से जहां आमजन मानस को समस्या का सामना करना पड़ा है, आवागमन बाधित हुआ हैं वहीं आम जन की सहायता करने, उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के राहत कार्य में जिला नगर सेनानी के जवान पुलिस बल के साथ सतत् रुप लगे हुए हैं। सुकमा जिला के नगर सेनानी एवं पुलिस बल के जवान अपनी कार्य कुशलता का परिचय दे रहें हैं।

Advertisements


किन्दरवाड़ा, पुसपाल के निवासी 80 वर्षीय बुर्जुग लखमा राम नाग प्रतिदिन की तरह कल भी सुबह नदी के उसपार अपने खेतों पर काम करने गए हुए थे, शाम को जब वह वापस लौटे तो दिनभर हुई तेज बारिश से अचानक नदी का जल स्तर बढ़ने लगा जिससे वह नदी को पार करने में असमर्थ रहा। नजदीक के आम पेड़ पर चढ़कर स्वयं को सुरक्षित किया और रातभर वहीं गुजारा। रात के समय जब परिजन उसे खोजने गए, तो लखमा राम ने टार्च के जरिए संकेत दिया।


सुबह तक जल स्तर और अधिक हो चुका था। परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस बल और नगर सेनानी को दी, जिस पर बिना विलम्ब लखमा राम को रेस्क्यू करने नगर सेना और पुलिस बल के जवान रवाना हुए। इस राहत दल में नगर सेनानी गौतम नाग, प्रमोद, कमलेश, पंकज, अश्विनी, देवसिंह और राकेश रहे। बड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू दल ने लखमा राम नाग को सुरक्षित रुप से सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया। जिसपर सभी ने राहत की सांस ली और रातभर पेड़ पर रहे लखमा राम के चेहरे पर संतोष का भाव था।

Lokesh Rajak

Recent Posts

राजनांदगांव : स्थानीय स्तर पर महिलाओं के हुनर को बढ़ावा देने की इस पहल से महिलाएं हो रही आर्थिक रूप से सशक्त…

*शासन के एक स्टेशन एक उत्पाद योजना से स्वसहायता समूह के महिलाओं की बदली जिंदगी*…

9 hours ago

राजनांदगांव : राजस्व अधिकारियों की बैठक 22 अक्टूबर को…

राजनांदगांव 17 अक्टूबर 2024। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में राजस्व अधिकारियों की बैठक…

9 hours ago

राजनांदगांव : कस्टम मिलिंग चावल जमा में विलंब करने पर 3 मिलर्स पर की गई कार्रवाई…

- 6800 क्विंटल धान एवं 2750 क्विंटल चावल जप्त कर प्रकरण दर्ज किया गयाा राजनांदगांव…

10 hours ago

राजनांदगांव : 12 नवम्बर को स्थानीय अवकाश…

राजनांदगांव 17 अक्टूबर 2024। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने सामान्य पुस्तक परिपत्र में प्रदत्त शक्तियों…

10 hours ago

राजनांदगांव : जीपीएफ ऋणात्मक शेष प्रकरणों के निराकरण हेतु 21 से 23 अक्टूबर तक शिविर…

राजनांदगांव 17 अक्टूबर 2024। महालेखाकार रायपुर द्वारा शासकीय सेवकों के सामान्य भविष्य निधि ऋणात्मक शेष…

10 hours ago

राजनांदगांव : ग्राम चाबुकनाला में घर-घर पंहुचा नल जल कनेक्शन…

*जल जीवन मिशन* राजनांदगांव 17 अक्टूबर 2024। शासन की जल जीवन मिशन योजना से जिले…

10 hours ago

This website uses cookies.