Categories: कोरबा

सुने मकान में चोरी का मामला, सोने चांदी के समान के साथ बर्तन व सिलेंडर भी ले उड़े थे चोर, चंद घण्टो में कुसमुण्डा पुलिस ने समान सहित चोरो को धर दबोचा…

कोरबा- कुसमुण्डा क्षेत्र अंतर्गत गेवरा बस्ती धर्मपुर में निवास करने वाले नारायण दास महंत के घर चोरो ने धावा बोल दिया और सोने चांदी के समान के साथ घर पर रखे कांस के बर्तन, प्लास्टिक ड्रम व सिलेंडर लेकर छूमंतर हो गए। गेवराबस्ती निवासी नारायणदास महंत निजी कम्पनी में ड्राइवर का कार्य करता है।

Advertisements

01.09.2020 को परिवार सहित पाली थाना अंतर्गत ग्राम पलाली अपने बहन के ससुराल दशगात्र में गए हुए थे। अगले दिन सुबह वापस जब घर आए तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है और समान अस्त व्यस्त पड़े हुए है। अलमारी भी टूटी है जिसमे से सोने के लॉकेट, चांदी के करधन, ससुराल से मिले कांस के बर्तन, गैस सिलेंडर, 2 नग प्लास्टिक के ड्रम गायब थे। नारायण ने थाने जाकर चोरी की सूचना दी ।

कुसमुण्डा थाना प्रभारी सनत सोनावानी दलबल सहित घटनास्थल पँहुचे और बड़ी ही बारीकी से निरीक्षण करते हुए एक टीम बनाई और जल्द से जल्द चोरो की पतासाजी में जुट गई और चंद घण्टो में ही 2 चोरो को सामान के साथ धर दबोचा। पकड़ाए गए चोर के नाम बुधवार सिंग बिंझवार और दयानन्द सारथी है दोनों कोटवार मुहल्ला गेवरा बस्ती निवासी है साथ ही आदतन चोर भी है, कुसमुण्डा पुलिस की पूछताछ में पता चला कि इन्होंने पूर्व में भी कई चोरियो को अंजाम देना पाया है।

Lokesh Rajak

Recent Posts

राजनांदगांव : पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए 26 मार्च तक ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित…

राजनांदगांव 21 मार्च 2025। आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक…

18 minutes ago

राजनांदगांव : चयन परीक्षा 30 मार्च को…

राजनांदगांव 21 मार्च 2025। पंडित जवाहर लाल नेहरू उत्कर्ष योजना अंतर्गत वर्ष 2025-26 में कक्षा…

22 minutes ago

राजनांदगांव : डॉ.घमेन्द्र साहू को विज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए राजा दिग्विजय दास यंग सांईटिस्ट अवार्ड से किया गया सम्मानित…

राजनांदगांव 21 मार्च 2025। डॉ. घमेन्द्र कुमार साहू को शासकीय दिग्विजय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय राजनांदगांव…

24 minutes ago

राजनांदगांव : 40 हजार लीटर शराब का किया गया नष्टीकरण…

कलेक्टर राजनांदगांव श्री संजय अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग के उपस्थिति में 39918.417…

26 minutes ago

राजनांदगांव : लोकार्पण एवं होली मिलन कार्यक्रम में शामिल हुई किरण रविन्द्र वैष्णव…

राजनांदगांव/ छुरिया:- जिला पंचायत राजनांदगांव अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव ग्राम रामतराई में शासकीय पूर्व…

29 minutes ago