छत्तीसगढ़

हत्या, हादसा या खुदकुशी : एनीकट में मिला पूर्व पार्षद के पति का शव, दो दिन पहले साइकिल पर नहाने निकला था…

फोटो – हरिभूमि

गरियाबंद। गरियाबंद में BJP के पूर्व पार्षद के पति का शव एनीकट में मिला। बताया जा रहा है कि वह दो दिन से लापता है। सुबह ग्रामीणों ने उसका शव तैरते देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद रविवार को शव परिजनों को सौंप दिया है।

Advertisements

मिली जानकारी के मुताबिक, वार्ड-3 से पार्षद रह चुकीं अचला गुप्ता के पति जितेंद्र गुप्ता शुक्रवार सुबह साइकिल पर नहाने के लिए घर से निकला था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं था।

बताया जा रहा है कि पुलिस को पूर्व पार्षद के लापता होने के दिन ही एनीकट के पास देर शाम एक साइकिल मिली थी, लेकिन आसपास कोई नहीं था। बरामद साइकिल को जितेंद्र की बताया गया। ग्रामीणों ने शनिवार दोपहर को ही राजिम के एनीकट में एक शव तैरता देखा।

इस पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बाद में शव की पहचान जितेंद्र के रूप में हुई। पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम में डूबने से मौत होने की बात सामने आई है, अगर जरूरी हुआ तो बिसरा जांच के लिए भेजा जाएगा इसके लिए बिसरा सुरक्षित रख लिया गया है। बताया जा रहा है कि पूर्व पार्षद के लापता होने के बाद भी परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज नहीं कराई थी।

Lokesh Rajak

Recent Posts

राजनांदगांव : स्थानीय स्तर पर महिलाओं के हुनर को बढ़ावा देने की इस पहल से महिलाएं हो रही आर्थिक रूप से सशक्त…

*शासन के एक स्टेशन एक उत्पाद योजना से स्वसहायता समूह के महिलाओं की बदली जिंदगी*…

6 hours ago

राजनांदगांव : राजस्व अधिकारियों की बैठक 22 अक्टूबर को…

राजनांदगांव 17 अक्टूबर 2024। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में राजस्व अधिकारियों की बैठक…

6 hours ago

राजनांदगांव : कस्टम मिलिंग चावल जमा में विलंब करने पर 3 मिलर्स पर की गई कार्रवाई…

- 6800 क्विंटल धान एवं 2750 क्विंटल चावल जप्त कर प्रकरण दर्ज किया गयाा राजनांदगांव…

7 hours ago

राजनांदगांव : 12 नवम्बर को स्थानीय अवकाश…

राजनांदगांव 17 अक्टूबर 2024। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने सामान्य पुस्तक परिपत्र में प्रदत्त शक्तियों…

7 hours ago

राजनांदगांव : जीपीएफ ऋणात्मक शेष प्रकरणों के निराकरण हेतु 21 से 23 अक्टूबर तक शिविर…

राजनांदगांव 17 अक्टूबर 2024। महालेखाकार रायपुर द्वारा शासकीय सेवकों के सामान्य भविष्य निधि ऋणात्मक शेष…

7 hours ago

राजनांदगांव : ग्राम चाबुकनाला में घर-घर पंहुचा नल जल कनेक्शन…

*जल जीवन मिशन* राजनांदगांव 17 अक्टूबर 2024। शासन की जल जीवन मिशन योजना से जिले…

7 hours ago

This website uses cookies.