रायपुर: शादी का झांसा देकर डॉक्टर 4 साल से कर रहा था फिजियोथैरेपिस्ट से दुष्कर्म, शिकायत पर हुई गिरफ्तारी…

रायपुर, 3 जनू 2021 । राजधानी रायपुर में इश्क और धोखे का मामला सामने आया है, एक जूनियर डॉक्टर ने फिजियोथेरेपिस्ट युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाया । जब शादी की बारी आई तो वादे से मुकर गया।

Advertisements

पीड़ित युवती की शिकायत पर देवेंद्र नगर पुलिस ने जूनियर डॉक्टर के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक जूनियर डॉक्टर गिरीश देशहरे और फिजियोथेरेपिस्ट युवती की मुलाकात उस वक्त हुई थी जब वो एक प्राइवेट अस्पताल में फिजियोथेरेपी करवाने पहुंचा था। तब युवती से उसकी जान पहचान हुई थी। उसके दोनों के बीच इश्क हो गया।

इश्क परवान चढ़ा तो जूनियर डॉक्टर ने उसे शादी का झांसा दिया फिर 4 साल तक शारीरिक संबंध बनाया। अब वो दूसरी लड़की से शादी करना चाहता है जिस कारण से फिजियोथेरेपिस्ट युवती ने देवेंद्र नगर थाने में जूनियर डॉक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

अक्सर अस्पताल मिलने जाता था डॉक्टर:

देवेंद्र नगर थाना पुलिस ने बताया कि पीड़ित युवती देवेंद्र नगर स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में फिजियोथेरेपिस्ट है। जूनियर डॉक्टर गिरीश देशहरे 2017 में वहां इलाज कराने गया था। इसी दौरान दोनों का परिचय हुआ, जिसके बाद वह अक्सर युवती से मिलने उसके अस्पताल जाता था।

पीड़िता युवती ने शिकायत दर्ज कराई है कि आरोपी डॉक्टर गिरीश पिछले 4 वर्षो से फिजियोथेरेपिस्ट युवती को शादी का झांसा दे रहा था, पुलिस ने ये भी बताया कि कुछ दिन पहले ही डॉक्टर ने उससे शादी से इंकार कर दिया। वो दूसरी युवती से शादी करना चाहता है ।

जिसके बाद फिजियोथेरेपिस्ट युवती ने देवेंद्र नगर थाने में लिखित शिकायत कराई। युवती की शिकायत पर आरोपी डॉक्टर के खिलाफ दुष्कर्म की धारा 376 के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

RAHUL RAMTEKE

Recent Posts

राजनांदगांव : संस्कारधानी महाकाल मित्र मंडल द्वारा कल निकाली जायेगी भव्य शोभा यात्रा…

आकर्षक झाकी,डीजे धुमाल छत्तीसगढ़ के पारंपरिक के गाजे बाजे ,हरियाणा सिरसा के अघोरी नित्य के…

10 hours ago

राजनांदगांव: गठुला सेवा सहकारी समिति में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि कार्यक्रम आयोजित…

राजनांदगांव।सेवा सहकारी समिति गठुला में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के संबोधन को सुनने किसान…

10 hours ago

राजनांदगांव: संत निरंकारी मण्डल ने बुढा सागर के चारो ओर चलाया स्वच्छता अभियान…

अभियान में शामिल हो आयुक्त विश्वकर्मा ने कहा कि सभी सस्था एवं जनभागीदारी से ही…

10 hours ago

राजनांदगांव: महाशिवरात्रि पर्व पर 26 फरवरी को मटन मार्केट बंद…

राजनांदगांव 24 फरवरी। राज्य शासन के निर्देशानुसार महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में 26 फरवरी दिन…

10 hours ago

राजनांदगांव : संत निरंकारी मण्डल ने बुढा सागर के चारो ओर चलाया स्वच्छता अभियान…

अभियान में शामिल हो आयुक्त विश्वकर्मा ने कहा कि सभी सस्था एवं जनभागीदारी से ही…

13 hours ago

राजनांदगांव : सुदूर वनांचल के मंडावीटोला क्षेत्र से जनपद सदस्य निर्वाचित होने पर अंचल में हर्ष व्याप्त…

श्रीमती ठाकुर को आजादी के बाद ग्राम मुरेर से पहली बार सरपंच एवं उसके पश्चात…

13 hours ago