BIG BREAKING : स्व. महेंद्र कर्मा व दंतेवाड़ा विधायक देवती कर्मा के पुत्र दीपक कर्मा का रायपुर में असामयिक निधन, शोक की लहर…

दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा जिले के कांग्रेस नेता दीपक महेंद्र कर्मा का इलाज के दौरान रायपुर एमएमआई अस्पताल में अकस्मात निधन हो गया। वे कोरोना संक्रमण से बीते 12 अप्रैल से लड़ रहे थे।

Advertisements

विधायक देवती कर्मा व बस्तर टाइगर महेंद्र कर्मा के पुत्र दीपक कर्मा बेहद ही सहज सरल और मिलनसार स्वभाव के थे। ऐसे बड़े व्यक्तिव के असमय निधन से जिलेवासियों में शोक की लहर दौड़ गयी है।

असम चुनाव प्रचार से लौटने के बाद ही 12 अप्रैल को दीपक कर्मा को संक्रमण की पुष्टी हुई। जिसके बाद मेडिकल कालेज डिमरापाल में उनका इलाज 28 अप्रैल तक चला, जहाँ से उन्हें बेहतर उपचार के लिए रायपुर एमएमआई अस्पताल में भर्ती किया गया था। उन्हें जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा भी सरकार द्वारा प्रदान की गई थी।

बता दें कि कोरोना संक्रमित होने के बाद दीपक कर्मा का इलाज रायपुर में चल रहा था। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने फोन पर स्वास्थ्य की जानकारी ली थी।

सोशल मीडिया पर दी थी जानकारी
बता दें कि कोरोना पाॅजिटिव पाए जाने के बाद दीपक कर्मा ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी थी। फेसबुक पर 12 अप्रैल को पोस्ट किया था।

RAHUL RAMTEKE

Recent Posts

राजनांदगांव : विधानसभा अध्यक्ष व विधायक डॉ.रमन सिंह एवं सांसद संतोष पाण्डे ने नागरिको को होली की शुभकामनाएं दी…

राजनांदगांव 13 मार्च। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और सांसद श्री संतोष पांडे ने जिले…

1 day ago

राजनांदगांव : महापौर मधुसूदन यादव ने दी होली की शुभकामना…

राजनांदगांव 13 मार्च। महापौर श्री मधुसूदन यादव ने नागरिकों को रंग पर्व होली की हार्दिक…

1 day ago

राजनांदगांव : विकास और प्रगति में विश्वास रख मुझे अपना आशीर्वाद देने के लिए आभार – किरण रविन्द्र वैष्णव

राजनांदगांव छुरिया:- जिला पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित होने के पश्चात अपने जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 12…

1 day ago

राजनांदगांव : सांसद संतोष पांडे की उपस्थिति में हर्षोल्लास के साथ मनाया होली पर्व…

राजनांदगांव सांसद कार्यालय में आज बड़े ही हर्षोल्लास के साथ माननीय श्री सांसद संतोष पांडे…

1 day ago

राजनांदगांव: जिला पंचायत सदस्य बिरम मंडावी का ग्रामीणों ने किया फुल मालाओ से भव्य स्वागत…

छुरिया।जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 11 बम्हनी चारभाठा से नवनिर्वाचित होकर श्रीमती बिरम रामकुमार मंडावी…

1 day ago

राजनांदगांव : हर्बल गुलाल और पारंपरिक रूप से छात्रों ने खेला वृद्धाश्रम में होली…

राजनांदगांव/कॉन्फ्लूएंस कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई ,बेस्ट प्रैक्टिस सेल, एलुमनी एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान…

1 day ago