CG BREAKING: कुछ घंटों में होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव सहित इन 10 जिलों के लिए जारी किया यलो अलर्ट…

रायपुर 2 जून 2021- छत्तीसगढ़ में मानसून आने में अभी समय है। इससे पहले ही प्रदेश के मौसम में जबरदस्त बदलाव हुआ है।कई जिलों में हल्की बारिश भी हुई है। वहीं अगले कुछ घंटों में प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।

Advertisements

इसे लेकर अलर्ट जारी किया गया है। राजनांदगांव, कांकेर समेत प्रदेश के 10 ज़िलों के लिए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही धूलभरी आंधी चलने और बिजली गिरने की आंशका है। बता दें कि अगले सप्ताह तक मानसून छत्तीसगढ़ में प्रवेश कर जाएगा। वहीं इससे पहले ही प्रदेश में प्री मानसून के हालात नजर आ रहे हैं। आज नौतपा का अंतिम दिन भी है।

इन जिलों में बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के सूरजपुर, सरगुजा, बलरामपुर, जशपुर, कोरबा, राजनांदगांव, बालोद, कांकेर, दुर्ग, रायपुर, धमतरी, गरियाबंद, बलौदाबाजार, महासमुंद और इससे लगे जिलों में एक दो स्थानों पर अगले कुछ घंटों में गरज-चमक के साथ बारिश, आंधी चलने और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है।

Source- ibc24.in

Bhumika Dewangan

Recent Posts

राजनांदगांव : विधानसभा अध्यक्ष व विधायक डॉ.रमन सिंह एवं सांसद संतोष पाण्डे ने नागरिको को होली की शुभकामनाएं दी…

राजनांदगांव 13 मार्च। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और सांसद श्री संतोष पांडे ने जिले…

1 day ago

राजनांदगांव : महापौर मधुसूदन यादव ने दी होली की शुभकामना…

राजनांदगांव 13 मार्च। महापौर श्री मधुसूदन यादव ने नागरिकों को रंग पर्व होली की हार्दिक…

1 day ago

राजनांदगांव : विकास और प्रगति में विश्वास रख मुझे अपना आशीर्वाद देने के लिए आभार – किरण रविन्द्र वैष्णव

राजनांदगांव छुरिया:- जिला पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित होने के पश्चात अपने जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 12…

1 day ago

राजनांदगांव : सांसद संतोष पांडे की उपस्थिति में हर्षोल्लास के साथ मनाया होली पर्व…

राजनांदगांव सांसद कार्यालय में आज बड़े ही हर्षोल्लास के साथ माननीय श्री सांसद संतोष पांडे…

1 day ago

राजनांदगांव: जिला पंचायत सदस्य बिरम मंडावी का ग्रामीणों ने किया फुल मालाओ से भव्य स्वागत…

छुरिया।जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 11 बम्हनी चारभाठा से नवनिर्वाचित होकर श्रीमती बिरम रामकुमार मंडावी…

1 day ago

राजनांदगांव : हर्बल गुलाल और पारंपरिक रूप से छात्रों ने खेला वृद्धाश्रम में होली…

राजनांदगांव/कॉन्फ्लूएंस कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई ,बेस्ट प्रैक्टिस सेल, एलुमनी एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान…

1 day ago