VISION TIMES : तांदुला नहर में बहने से दो दोस्तों की मौत…

कड़ी मशक्कत के बाद शव बरामद, सेलूद गांव में हादसा

Advertisements

भिलाई,। दुर्ग जिले के सेलूद क्षेत्र से गुजरने वाली तांदुला नहर में दो दोस्तों की डूबने से मौत हो गई। रविवार दोपहर बाद डूबे दोनों में से एक की लाश सोमवार देर शाम लगभग 24 घंटे के रेस्क्यू के बाद निकाला गया। वहीं दूसरे का शव आज मंगलवार की सुबह खोज लिया गया। शवों की खोज के लिए तांदुला से नहर के पानी की बंद करवाया गया – तब जाकर रेस्क्यू पूरा हो सका। दोनों मृतक मंत्रालय में – पदस्थ थे। इनकी मौत के बाद परिवार में मातम का माहौल है।

मिली जानकारी के अनुसार घटना 13 अप्रैल रविवार के दोपहर बाद की है। प्रहलाद यादव (40) व नंद किशोर ध्रुवे (38) अपने एक अन्य दोस्त के साथ बिलाई माता मंदिर के दर्शन करने धमतरी गए थे। वहां से दर्शन कर लौटते समय सेलूद के पास नहर के पास तेज बहाव को देखकर रुक गए। इस दौरान प्रहलाद यादव (40) पुल पर से नहर में पैर डालकर बैठा था। तेज बहाव के कारण उसका बैलेंस बिगड़ा और यह बह गया। यह देख दूसरा दोस्त नंद किशोर ध्रुव (38) उसे बचाने कूदा और वह भी बह गया। तीसरा दोस्त फोन पर बात कर रहा था और उसने यह देख मदद के लिए आवाज लगाई घटना की सूचना मिलने के बाद थाना उतई से पुलिस, और एसडीआरएफ की टीम पहुंची लेकिन तब तक दोनों डूब चुके थे।

रविवार को देर शाम तक रेस्क्यू किया गया लेकिन कुछ पता नहीं चला। अगले दिन सोमवार को फिर से रेस्क्यू शुरू हुआ। इस दौरान एसडीआरएफ ने प्रशासन की मदद से तांदुला से नहर के पानी को रुकवाया गया। घटना के लगभग 24 घंटे बाद प्रहलाद यादव का शव खोज निकाला गया। लेकिन नंद किशोर का कुछ पता नहीं चला। सोमवार देर शाम को रेस्क्यू रोका गया। इसके बाद आज मंगलवार की सुबह फिर से रेस्क्यू किया गया। पानी कम होने के बाद एसडीआरएफ ने जाल डालकर तलाश किया।

आखिरकर घटना के 36 घंटे बाद सुबह नंदकिशोर का शव भी बाहर निकाल लिया गया (प्रहलाद यादव धनौरा और नंद किशोर धुर्वे सुभाष नगर बीरसी का रहने वाला था। दोनों नया रायपुर स्थित मंत्रालय में पदस्थ थे। वो लोग छुट्टी होने से घर आए थे और रविवार को धमतरी माता के दर्शन करने के लिए निकले थे। एसडीआरएफ प्रभारी नागेंद्र कुमार सिंह ने बताया सोमवार की शाम को पानी कम होने के बाद पहला शव मिला और आज सुबह दूसरा शव बरामद किया गया।