VISION TIMES : कर्नाटक नगर निकाय चुनाव में बीजेपी की बुरी हार, 10 में से सात पर कांग्रेस जीती…

बेंगलुरु: कर्नाटक में बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। राज्य में बीजेपी को नगर निकाय चुनाव में करारी मात मिली है। जिन 10 स्थानीय निकाय के लिए चुनाव हुए थे, उनमें से 7 पर कांग्रेस को जीत मिली है।

Advertisements

बीजेपी को सिर्फ एक जगह जीत मिली है। वहीं निकाय चुनाव के नतीजे आने के बाद कर्नाटक कांग्रेस में खुशी का माहौल है।  कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने इस जीत के लिए जनता को धन्यवाद दिया है।

कांग्रेस की इस जीत पर डीके शिवकुमार ने ट्वीट किया, ’10 शहरी निकायों में हुए चुनाव में 7 पर कांग्रेस ने जीत हासिल की है। बीजेपी सिर्फ एक पर जीती है। कांग्रेस पार्टी पर भरोसा जताने और बीजेपी को उसके कुशासन पर सजा देने के लिए मैं कर्नाटक के लोगों को धनयवाद देता हूं। कुल मिलाकर कांग्रेस ने 119 सीटें जीती हैं, जबकि बीजेपी ने सिर्फ 56 और जेडी(एस) ने 67 सीटों पर जीत हासिल की है।है।

वहीं डीके शिवकुमार ने कहा है कि यह जश्न मनाने का वक्त नहीं है। हम इस मुश्किल वक्त में जनता की सेवा के प्रति अपने समर्पण के लिए कटिबद्ध हैं। मैं कर्नाटक में पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं से अपील करता हूं कि किसी भी तरह का जश्न ना मनाएं। यह नेशनल हेल्थ इमरजेंसी का दौर है और इसमें अपनी तरफ से सर्वश्रेष्ठ प्रयास करते हुए जनता की मदद में जुटे रहें।

Source- Indiatv.in

RAHUL RAMTEKE

Recent Posts

राजनांदगांव : होली पर्व पर चाकू लेकर लोगो को भयभीत करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार…

होली पर्व के दौरान बसंतपुर पुलिस की कार्यवाही । थाना बसंतपुर पुलिस द्वारा आम स्थान…

1 hour ago

राजनांदगांव : सांसद संतोष पांडे होलिका दहन कार्यक्रम में हुए शामिल, अबीर ग़ुलाल लगाकर खुशिया बाटी…

राजनांदगांव। लोकसभा क्षेत्र माननीय सांसद श्री संतोष पांडे जी गंज चौक राजनांदगांव में स्थापित बालाजी…

2 hours ago

राजनांदगांव: शिवनाथ नदी में नहाते समय शंकरपुर के युवक की डूबने से मौत…

राजनांदगांव। शहर के शंकरपुर के दोस्तों का एक ग्रुप आज लगभग दोपहर 2 बजे शिवनाथ…

4 hours ago

राजनांदगांव : विधानसभा अध्यक्ष व विधायक डॉ.रमन सिंह एवं सांसद संतोष पाण्डे ने नागरिको को होली की शुभकामनाएं दी…

राजनांदगांव 13 मार्च। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और सांसद श्री संतोष पांडे ने जिले…

2 days ago

राजनांदगांव : महापौर मधुसूदन यादव ने दी होली की शुभकामना…

राजनांदगांव 13 मार्च। महापौर श्री मधुसूदन यादव ने नागरिकों को रंग पर्व होली की हार्दिक…

2 days ago

राजनांदगांव : विकास और प्रगति में विश्वास रख मुझे अपना आशीर्वाद देने के लिए आभार – किरण रविन्द्र वैष्णव

राजनांदगांव छुरिया:- जिला पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित होने के पश्चात अपने जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 12…

2 days ago