छत्तीसगढ़

VISION TIMES : कॉलेज से घर लौट रही छात्रा पर जानलेवा हमला, दो युवक गिरफ्तार…

भिलाई – कॉलेज से शिवपुरी जामुल अपने घर लौट रही छात्रा पर कार सवार दो युवकों ने जैक राड से युवती के सिर पर वारकर दिया । जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई सूचना पर पुरानी भिलाई पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है भिलाई 3 पुलिस को मिली जानकारी के मुताबिक भारती साहू (22 वर्ष) शिवपुरी जामुल की रहने वाली है। उसकी अकलोरडीह निवासी करण देवांगन से दोस्ती थी। एक सप्ताह पहले दोनों के बीच कहासुनी के बाद बातचीत बंद हो गई थी।

Advertisements

इसके बाद भी करण युवती का पीछा नहीं छोड़ रहा था। भारती भिलाई-3 स्थित डॉ. खूबचंद बघेल कॉलेज में एमए (इतिहास) की छात्रा है। वो रोजाना साइकिल से कॉलेज आना जाना करती थी। भारती ने करण से किसी भी तरह का रिश्ता रखने से साफ मना कर दिया था। गुस्से में आकर वो अपने दोस्त राहुल सिंह के साथ मिलकर जब भारती कॉलेज से घर लौट रही थी तो अकलोरडीह के करण ने उसका रास्ता रोका और भारती से कहा कि वो उससे कुछ बात करना चाहता है। उस समय करण के साथ उसका दोस्त राहुल सिंह भी था। भारती ने करण को कोई भी संबंध नहीं रखना और बातचीत नहीं करने की बात कहते हुए फटकार दिया जिससे करण इतने गुस्से में आ गया कि उसने कार से जैक रॉड निकाला और भारती के सिर पर जोरदार वार कर दिया।

भारती लहूलुहान होकर वहीं गिर गई। इसके बाद आरोपी और उसका साथी कार से भाग गए। रास्ते से गुजर रहे लोगों ने घायल युवती को देखा तो तुरंत पुलिस को जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रा को सनशाईन अस्पताल भिलाई-3 में भर्ती कराया। डॉक्टरों के मुताबिक युवती की हालत गंभीर बनी हुई है उसे आज दोपहर मेकाहारा रायपुर रेफर किया गया है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी करण और उसके दोस्त ने अपना मोबाइल बंद कर लिया। इसके बाद भी पुलिस ने कुछ ही घंटों के अंदर पहले आरोपी करण देवांगन को और फिर आज अलसुबह राहुल को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।

Lokesh Rajak

Recent Posts

राजनांदगांव : संस्कारधानी महाकाल मित्र मंडल द्वारा कल निकाली जायेगी भव्य शोभा यात्रा…

आकर्षक झाकी,डीजे धुमाल छत्तीसगढ़ के पारंपरिक के गाजे बाजे ,हरियाणा सिरसा के अघोरी नित्य के…

12 hours ago

राजनांदगांव: गठुला सेवा सहकारी समिति में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि कार्यक्रम आयोजित…

राजनांदगांव।सेवा सहकारी समिति गठुला में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के संबोधन को सुनने किसान…

12 hours ago

राजनांदगांव: संत निरंकारी मण्डल ने बुढा सागर के चारो ओर चलाया स्वच्छता अभियान…

अभियान में शामिल हो आयुक्त विश्वकर्मा ने कहा कि सभी सस्था एवं जनभागीदारी से ही…

12 hours ago

राजनांदगांव: महाशिवरात्रि पर्व पर 26 फरवरी को मटन मार्केट बंद…

राजनांदगांव 24 फरवरी। राज्य शासन के निर्देशानुसार महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में 26 फरवरी दिन…

12 hours ago

राजनांदगांव : संत निरंकारी मण्डल ने बुढा सागर के चारो ओर चलाया स्वच्छता अभियान…

अभियान में शामिल हो आयुक्त विश्वकर्मा ने कहा कि सभी सस्था एवं जनभागीदारी से ही…

15 hours ago

राजनांदगांव : सुदूर वनांचल के मंडावीटोला क्षेत्र से जनपद सदस्य निर्वाचित होने पर अंचल में हर्ष व्याप्त…

श्रीमती ठाकुर को आजादी के बाद ग्राम मुरेर से पहली बार सरपंच एवं उसके पश्चात…

16 hours ago