लक्ष्मीनारायण मिश्र के शब्द उधार लूं, तो जीतता वही है जिसमें शौर्य होता है। धैर्य होता है, साहस होता है, सत्य होता है।
वहीं हरिवंश राय बच्चन साहब कहा करते थे- मन का हो तो अच्छा और मन का ना हो तो और भी अच्छा। क्योंकि जब आपके मन का नहीं हो रहा होता, तो किसी और के मन का हो रहा होता है और वो कोई और नहीं ईश्वर होते हैं। अब अगर ईश्वर के मन का हो रहा है, तो वो आपके लिए भी अच्छा ही साबित होगा।
यहीं हिन्दी साहित्य के सम्राट प्रेमचंद जी की लिखी बात भी याद आ रही है। प्रेमचंद कहते हैं- कड़वी बात भी अगर हंसकर कही जाए, तो वो मीठी हो जाती है। महान क्लासिकल नाटककार शेक्सपीयर ने कहा है कि संतोष ही हमारी सर्वोत्तम संपत्ति है। अत: इधर-उधर के प्रपंच में मत उलझिए, जिस काम में संतोष मिले, वही कीजिए।
लिंकन भी आपसी माधुर्य बनाए रखने पर उच्च विचार रखते हुए कह गए हैं- अपनी गलती मान लेना चरित्र का सर्वोत्तम लक्षण है।
गेटे कहते हैं- आशा प्रयत्शील मनुष्य के लिए है। अपने आसपास के ऐसे लोगों को पहचानिए, जिन्होंने सकारात्मकता को आत्मसात कर रखा है। ऐसे लोगों से दिल की बात कहिए। दिल में आ रही नकारत्मक भावनाओं को साझा कीजिए, ताकि वो आपके निगेटिव थॉट्स को पॉजिटिव में बदल दें।
राजनांदगांव चिखली शीतला मंदिर प्रांगण में आयोजित श्रीमद् देवी भागवत एवं नवरात्रि के प्रथम दिन…
राजनांदगांव 30 मार्च 2025। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा बिलासपुर जिले के मोहभट्ट से वीडियो…
राजनांदगांव 30 मार्च 2025। आयुष विभाग द्वारा सामुदायिक भवन राजीवनगर में नि:शुल्क आयुर्वेद चिकित्सा एवं…
राजनांदगांव 30 मार्च 2025। चैत्र प्रतिपदा हिन्दू नववर्ष के शुभ अवसर पर जनपद पंचायत छुरिया…
राजनांदगांव 30 मार्च 2025। मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर के समाज कार्य विभाग से श्री छोटे लाल…
देश की जनता को जागरूक और सशक्त बनाने का प्रभावी माध्यम है ‘मन की बात’…
This website uses cookies.