छत्तीसगढ़

VISION TIMES : छेरछेरा पर्व में मां ने शराब पीने पैसा नहीं देने पर बेटे ने उतारा मौत के घाट…

रायपुर – सेजबहार क्षेत्र के टेकारी गांव में शुक्रवार को एक नशेड़ी ने छेरछेरा मनाने अपनी मां से पैसे मांगे, इनकार करने पर गुस्से में आकर मां के सिर पर फावड़े से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद से आरोपी बेटा मौके से फरार हो गया। पुलिस आरोपी की पतासाजी करने में जुटी हुई है। घटना के समय महिला घर पर खाना बना रही थी और पति एवं बहू काम पर गए हुए थे। मुजगहन टीआई विजय ठाकुर के मुताबिक 56 वर्षीय फूलबाई यादव की उसके छोटे बेटे कमल ने हत्या कर दी।

Advertisements

घटना शुक्रवार सुबह 10.30 बजे की है। घटना के समय महिला का पति चौकीदारी करने काम पर गया हुआ था, वहीं बड़ा बेटा और बहू रोजी- मजदूरी करने के लिए गए थे। घटना के समय घर में दोनों के अलावा कोई नहीं था। पुलिस की अब तक की पड़ताल में जो बातें सामने आई हैं, उसके मुताबिक शराब पीने की बात को लेकर कमल का अक्सर अपनी मां के साथ विवाद होता रहता था, इसलिए पुलिस को कमल पर अपनी मां की हत्या करने की आशंका है ‌।

इस वजह से की हत्या

छेरछेरा छत्तीसगढ़ के प्रमुख पवों में से एक है। इस अवसर पर कई लोग शराब सेवन करने के भी आदी है। घटना के बाद कुछ लोगों द्वारा कमल को घर से भागते देखने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है, शुक्रवार सुबह कमल का शराब पीने को लेकर अपनी मां के साथ विवाद हुआ था। इसके बाद से वह मौके की ताक में था। घर के सभी लोगों के काम पर जाने के बाद कमल घर आया और अपनी मां की हत्या करने के बाद फरार हो गया। कमल शराब के साथ गांजा पीने का भी आदी था।

Lokesh Rajak

Recent Posts

मोहला : कलेक्टर ने कृषि विभाग, उद्यानिकी, मत्स्य और पशुपालन की योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की…

- कलेक्टर ने जिले के किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में…

2 hours ago

मोहला: कलेक्टर ने मोहला एवं अंबागढ़ चौकी विकासखण्ड के विभिन्न विकास कार्यों का किया निरीक्षण…

- विकास कार्यों का निरीक्षण कर दिए समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश      …

2 hours ago

मोहला : चमरूटोला में पुलिया निर्माण से खुला विकास का रास्ता…

- पुलिया निर्माण से ग्रामीणों को बड़ी राहत, अब साल भर होगा सुगम आवागमन  …

2 hours ago

राजनांदगांव : लोककर्म विभाग की समीक्षा में आयुक्त ने शौचालय मरम्मत कार्य शीध्र पूर्ण करने के दिये निर्देश…

शेष डामरीकरण जल्द चालू कराने कहा, नही करने पर संबंधित को दे नोटिस राजनांदगांव 5…

2 hours ago

राजनांदगांव : गठूला में हुआ बड़ा एक्सीडेंट-ट्रक की मार से कटा पेट बजरंग दल एवं पशु चिकित्सालय के प्रयासों से हुआ सफल उपचार…

राजनांदगांव। राजनांदगांव के समीपस्थ गांव ग्राम गठुला में एक गाय का पेट ट्रक की चपेट…

8 hours ago

This website uses cookies.