छत्तीसगढ़

VISION TIMES : जिसके साथ लिए थे फेरे, उसी ने रास्ते से हटाने दे दी सुपारी…

दुर्ग। पत्नी नीदा और पति तौकीर के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था और दोनों ही एकदूसरे पर शक करते थे। अपने पति से छुटकारा पाने नीदा ने अपने मुंहबोले भाई आजाद से बात की और 50 हजार रुपए देकर उसकी हत्या की साजिश रच डाली।

Advertisements

भिलाई के नेवई में एक पत्नी ने पति को रास्ते से हटाने 50 हजार रुपए की सुपारी दे दी। वह तो पति की किस्मत अच्छी थी कि जिस वक्त आरोपी ने उसके गले में चाकू मारा, उस वक्त वहां पुलिस की पेट्रोलिंग टीम पहुंच गई और उसकी जान बच गई।

पति को स्कूटी में पेट्रोल खत्म हो जाने के बहाने से डेम के पास बुलाया
नेवई पुलिस ने आज इस मामले में घायल तौकीर पर जानलेवा हमला करने वाले तीन आरोपी और उसकी हत्या की साजिश करने वाली पत्नी नीदा को गिरफ्तार कर लिया है। मामले का खुलासा करते हुए एडिशनल एसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि 16 मई की रात उसने अपने पति को फोन कर स्कूटी में पेट्रोल खत्म हो जाने की बात कर बहाने से मरोदा डेम के पास बुलाया और चाबी गुमने का बहाना किया।

इसी बीच आरोपी वहां पहुंचा और उसने चाबी देने के बहाने उसके गले पर वार कर दिया। और वहीं कुछ दूर पर अपने अन्य दो साथियों के साथ गाड़ी में बैठकर भाग गया। इधर घायल पति के गले से तेजी से खून निकलने लगा, तभी वहां रूटीन पेट्रोलिंग करते पुलिस की टीम पहुंची। और पत्नी नीदा ने बहाना बनाया कि कोई अज्ञात व्यक्ति ने वार कर दिया

पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। दूसरे दिन ट्रीटमेंट के बाद जब घायल तौकीर ने बयान दिया, तो पुलिस के भी होश उड़ गए। क्योंकि उस पर जानलेवा हमला उसकी पत्नी ने ही कराया था। इसके बाद नेवई पुलिस ने तत्काल टीम बनाकर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Lokesh Rajak

Recent Posts

रायपुर : मुख्यमंत्री ने कबीरधाम कलेक्टर और एसपी को हटाया…

लोहारीडीह की घटना: मुख्यमंत्री ने कबीरधाम कलेक्टर और एसपी को हटाया घटना की मजिस्ट्रियल जांच…

12 hours ago

राजनांदगांव : दोषियों पर कार्यवाही को लेकर कांग्रेस ने किया छत्तीसगढ़ बंद का आव्हान…

0 आवश्यक वस्तुओं व शैक्षणिक संस्थान रहेगी चालू0 कांग्रेसजनों ने एक दिन पूर्व शहर में…

13 hours ago

राजनांदगांव : कलेक्टर ने ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक…

- कलेक्टर ग्राम रीवागहन, बरगा, इंदामरा में आयोजित स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में हुए शामिल…

14 hours ago

राजनांदगांव : मद्य व नशा निषेध सप्ताह 2 से 8 अक्टूबर तक…

राजनांदगांव 20 सितम्बर 2024। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर मद्यपान, अन्य मादक…

14 hours ago

राजनांदगांव : अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस 1 अक्टूबर को…

राजनांदगांव 20 सितम्बर 2024। वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा, संरक्षण तथा सम्मान के प्रति समाज में…

14 hours ago

राजनांदगांव : डोंगरगांव के विभिन्न ग्रामों में विकास कार्यों के लिए 7 लाख 50 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति…

राजनांदगांव 20 सितम्बर 2024। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने जिला पंचायत…

14 hours ago

This website uses cookies.