छत्तीसगढ़

VISION TIMES : प्रेम विवाह कर प्रेमी जोड़े ने की आत्महत्या…

कांकेर। तीन साल पहले प्रेम विवाह कर जिन्होंने साथ ही जीने मरने की कसमें खाई थी, उसी प्रेमी जोड़े ने एक साथ मौत को गले लगा लिया। प्रेमिका के आत्महत्या करने के बाद प्रेमी ने भी देर रात खेत में जाकर पेड़ पर फांसी के फंदे पर झूल गया। मामला कांकेर थाना के मनकेसरी गांव का है।

Advertisements

दरअसल, मंगलवार शाम विवाहिता सीमा मेश्राम ने घर में ही फांसी लगा ली, आवाज सुनकर पारा पड़ोस के लोग दौड़े और सीमा को फंदे से उतार कर जिला अस्पताल लाए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका का पति सत्या मेश्राम मृतका का शव अस्पताल के चीर घर में रखवा कर अपने परिजनों को बाद में आता हूं कह कर चला गया ।

कुछ समय बाद परिजनों ने उसको फोन कई बार लगाया पर फोन बंद आया। सुबह मृतका के पति सत्या का भी शव एक खेत के पेड़ में फंदे में झूलते हुआ मिला। बताया जा रहा है कि 3 साल पहले सत्या और सीमा प्रेम विवाह कर कोंडागांव जिले के लंजोडा से कांकेर सत्या की बहन की सुसराल में केसरी गांव आकर किराए के मकान में रह कर मजदूरी काम कर रहे थे।

कुछ दिन पहले साथ जीने मरने की कसमें खाने वाले इस तरह मौत को गले लगा लेंगे इसका किसी को अंदाजा भी नहीं था। इस घटना से गांव के लोग सकते में है। बहरहाल कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि दोनों ने आत्महत्या कर ली।

Lokesh Rajak

Recent Posts

राजनांदगांव: महापौर मधुसूदन यादव आर्शीवाद एवं रिद्धी सिद्धी कालोनी वासियों से हुये रूबरू…

पानी की समस्या का समाधान करने अधिकारियों को दिये निर्देश राजनांदगांव 23 मार्च। महापौर श्री…

10 hours ago

राजनांदगांव : भाजपा प्रदेश कार्यालय मे आयोजित विजय सम्मेलन में शामिल हुए जिले के जनप्रतिनिधि…

राजनांदगांव।भाजपा प्रदेश कार्यालय में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव विजयी सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर…

1 day ago

राजनांदगांव : अनुशासन जीवन को सिस्टम देता है, जिससे हमारे जीवन में स्थिरता और प्रगति आती है…

राजनांदगांव। यह एक प्रेरक और जीवन के मूल्यों पर आधारित संदेश है जिसे सनातनी समाजसेवक,…

1 day ago

राजनांदगांव : अलग-अलग जगह रास्ते में मोबाईल चोरी करने वाले 06 आरोपीयों एवं खरीदी करने वाला दुकानदार का पर्दाफाश…

थाना लालबाग पुलिस की कार्यवाही अलग-अलग जगह रास्ते में मोबाईल चोरी करने वाले 06 आरोपीयों…

1 day ago

राजनांदगांव: ग्राम पंचायत बोरी में जल संरक्षण एवं फसल संगोष्ठी कार्यक्रम का हुआ आयोजन…

राजनांदगांव। राजनांदगांव जिले के ग्राम पंचायत बोरी में जल संरक्षण एवं फसल संगोष्ठी कार्यक्रम का…

1 day ago

राजनांदगांव : सीआरसी ठाकुरटोला में 25 एवं 26 मार्च को क्षेत्रीय अभिभावक बैठक का आयोजन…

राजनांदगांव 22 मार्च 2025। सीआरसी ठाकुरटोला के सभागार भवन में 25 एवं 26 मार्च 2025…

1 day ago