VISION TIMES : भारतीय तट रक्षक बल ने भारतीय ईईज़ेड में म्यांमार के अवैध घुसपैठियों को पकड़ा…

VISION TIMES – भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) ने भारतीय जल क्षेत्र के बैरेन द्वीप के पास अवैध रूप से मछली पकड़ने आए म्यांमार के चार नागरिकों को हिरासत में ले लिया है।

Advertisements

2 मई, 2021 को तड़के गश्त लगा रहे तट रक्षक बल के जहाज़ राजश्री ने देखा कि बैरेन द्वीप के तटों के नजदीक एक मछली पकड़ने वाली नौका गतिविधि कर रही है। तट रक्षक बल ने इस नौका से संपर्क साधने के लिए प्रयास किए लेकिन उससे कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। बजाए इसके इस नौका ने बैरेन द्वीप के पथरीले तटों पर बलपूर्वक खुदाई जारी रखी और बाद में नौका पर मौजूद लोगों ने भागने का प्रयत्न किया।

भारतीय तटरक्षक बल ने कुशलता से उनका घेराव किया और दो लोगों को पकड़ लिया गया जबकि अन्य मछुआरे द्वीप के घने जंगलों में भागने में सफल हो गए। पकड़ी गई नौका से मछली पकड़ने के सामान समेत कछुओं के खोल और शंख इत्यादि बरामद हुए हैं।

भागने में कामयाब रहे दोनों लोगों को इस घटना के अगले दिन 3 मई, 2021 को पकड़ लिया गया। पकड़े गए म्यांमार के इन अवैध मछुआरों को आगे की जांच पड़ताल के लिए पोर्ट ब्लेयर की स्थानीय पुलिस को 4 मई, 2021 को सौंप दिया गया। यह माना जा रहा है कि अवैध रूप से आए कुछ और लोग बैरेन द्वीप के घने जंगलों में छिपे हो सकते हैं। भारतीय तट रक्षक बल स्थानीय पुलिस के साथ समन्वय कर उन्हें ढूँढने के लिए संयुक्त अभियान चला रहा है।

10 दिन में दूसरी बार भारतीय तटरक्षक बल ने अवैध लोगों को हिरासत में लिया है, जो समुद्री क्षेत्र में भारत की संप्रभुता की रक्षा करने की बल की प्रतिबद्धता का परिचायक है। कोविड-19 की महामारी के बावजूद भारतीय तटरक्षक बल अपनी नौकाओं और हवाई जहाजों की मदद से भारतीय समुद्री क्षेत्र में भारत के विशेष आर्थिक क्षेत्र ईईज़ेड पर 24X7 की निगरानी रख रहा है और भारतीय समुद्री सीमा पर होने वाली किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर त्वरित कार्रवाई कर रहा है।

RAHUL RAMTEKE

Recent Posts

राजनांदगांव : होली पर्व पर चाकू लेकर लोगो को भयभीत करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार…

होली पर्व के दौरान बसंतपुर पुलिस की कार्यवाही । थाना बसंतपुर पुलिस द्वारा आम स्थान…

21 hours ago

राजनांदगांव : सांसद संतोष पांडे होलिका दहन कार्यक्रम में हुए शामिल, अबीर ग़ुलाल लगाकर खुशिया बाटी…

राजनांदगांव। लोकसभा क्षेत्र माननीय सांसद श्री संतोष पांडे जी गंज चौक राजनांदगांव में स्थापित बालाजी…

22 hours ago

राजनांदगांव: शिवनाथ नदी में नहाते समय शंकरपुर के युवक की डूबने से मौत…

राजनांदगांव। शहर के शंकरपुर के दोस्तों का एक ग्रुप आज लगभग दोपहर 2 बजे शिवनाथ…

1 day ago

राजनांदगांव : विधानसभा अध्यक्ष व विधायक डॉ.रमन सिंह एवं सांसद संतोष पाण्डे ने नागरिको को होली की शुभकामनाएं दी…

राजनांदगांव 13 मार्च। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और सांसद श्री संतोष पांडे ने जिले…

3 days ago

राजनांदगांव : महापौर मधुसूदन यादव ने दी होली की शुभकामना…

राजनांदगांव 13 मार्च। महापौर श्री मधुसूदन यादव ने नागरिकों को रंग पर्व होली की हार्दिक…

3 days ago

राजनांदगांव : विकास और प्रगति में विश्वास रख मुझे अपना आशीर्वाद देने के लिए आभार – किरण रविन्द्र वैष्णव

राजनांदगांव छुरिया:- जिला पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित होने के पश्चात अपने जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 12…

3 days ago

This website uses cookies.