VISION TIMES : मां से मिलने गए एसआई को माओवादियों ने किया अगवा…

VISION TIMES – पुलिस लाइन जगदलपुर में पदस्थ एसआई का माओवादियों ने अपहरण कर लिया है। बताया जा रहा है कि बुधवार को अपनी मां से मिलने पैतृक गांव बीजापुर जिले के पालनार गए हुए थे। जानकारी के मुताबिक एसआई मुरली ताती की पालनार आने की भनक मिलते ही माओवादियों ने शाम लगभग 4 बजे उसका अपहरण कर लिया।

Advertisements

बस्तर एसपी दीपक झा ने बताया कि मुरली ताती पुलिस लाइन जगदलपुर में पदस्थ था। कुछ दिन से स्वास्थ्य ठीक नहीं होने से वह छुट्टी पर था। वहीं जानकारी मिल रही है कि वह आज ही अपनी मां से मिलने के लिए पालनार गया हुआ था । एएसआई से प्रमोशन होने के बाद उसका बस्तर जिले में ट्रांसफर हुआ था तब से वह यहीं पर पदस्थ था।

बहरहाल एसआई के अपहरण की अधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। वहीं यह भी कहा जा रहा है कि बुधवार को पालनार मेला था जहां शामिल होने वह गया हुआ था। बहरहाल घटना की जानकारी लगते ही पुलिस विभाग में हड़कम्प मचा हुआ है। हाल ही में सीआरपीएफ के जवान को अगवा व रिहाई की चर्चा पूरे देश में थी । वही एक और थानेदार के अपहरण की घटना से सभी सकते में है।

SOURCE – HARIBHOOMI NEWS

RAHUL RAMTEKE

Recent Posts

राजनांदगांव : छुरिया नगर पंचायत अध्यक्ष अजय पटेल पहुंचे वार्ड नं. 13 वार्डवासियों से की मुलाकात, सुनी समस्यायें…

राजनांदगांव। छुरिया - नगर पंचायत अध्यक्ष अजय पटेल आज  ने छुरिया के वार्ड नं. 13 …

1 hour ago

मोहला: ग्रामीण आदिवासी महिलाएं बनेंगी आत्मनिर्भर:मुर्गी पालन केंद्र से आत्मनिर्भरता की ओर कदम…

 - कलेक्टर ने हितग्राही के हाथों कराया मुर्गी पालन केंद्र उद्घाटन,बिहान दीदियों को आत्मनिर्भर बनाने…

1 hour ago

राजनांदगांव : निगम अध्यक्ष पारस वर्मा ने अध्यक्ष कक्ष में पूजा अर्चना कर कार्यभार ग्रहण किया…

महापौर यादव एवं आयुक्त विश्वकर्मा ने दी बधाई राजनांदगांव 24 मार्च। नगर निगम के नव…

3 hours ago

राजनांदगांव : निगम आयुक्त आज स्टेशनपारा, पुराना बस स्टैण्ड एवं गंज चौक मे सफाई देखे…

दुकानदारो को डस्टबिन रखने दिये समझाईस राजनांदगांव 24 मार्च। स्वास्थ्य सेवाओ में गुणात्मक सुधार लाने…

3 hours ago

राजनांदगांव: सी आर सी सेंटर में डाउन सिंड्रोम दिवस मनाया गया…

राजनांदगांव। एन आई ई पी आई डी सिकंदराबाद के द्वारा संचालित दिव्याँगजन कौशल विकास, पुनर्वास…

3 hours ago