मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी

Vision Times: मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी की नई कलेक्टर होंगी तुलिका प्रजापति, एस जयवर्धन का सूरजपुर हुआ ट्रांसफ़र, 10 IAS और 3 IPS का त‍बादला…

राजनांदगांव। राज्य सरकार ने आईएएस अफसरों का तबादला किया है, इसमें जशपुर कलेक्टर रवि मित्तल को जनसंपर्क विभाग का आयुक्त बनाया गया है। उनके पास मुख्य कार्यपालन अधिकारी संवाद और चिराग परियोजना के प्रोजेक्ट डायरेक्टर का अतिरिक्त प्रभार रहेगा।

Advertisements

वर्तमान जनसंपर्क आयुक्त मयंक श्रीवास्तव की सेवाएं गृह विभाग को वापस सौंप दी गई है। इस सूची में सूरजपुर और मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के कलेक्टरों को भी बदला गया है। इसके साथ कोरबा नगर निगम की आयुक्त भी बदल दी गई हैं।


मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी के कलेक्टर एस. जयवर्धन को सूरजपुर का कलेक्टर बनाया गया है। उनकी जगह तुलिका प्रजापति मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी की नई कलेक्टर होंगी। वर्तमान में वे महिला एवं बाल विकास विभाग में संचालक थीं।


वहीं सूरजपुर के कलेक्टर रोहित व्यास को जशपुर जिले का नया कलेक्टर बनाया गया है। बता दें कि सूरजपुर में डबल मॉर्डर के बाद वहां के एसपी को हटा दिया गया है। इसके अलावा कलेक्टर को भी बदला गया है।

नागरिक आपूर्ति निगम के प्रबंध संचालक जन्मेजय महोबे को महिला एवं बाल विकास में संचालक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के प्रबंध संचालक जगदीश सोनकर को मंत्रालय में पदस्थ किया गया है।
इसी प्रकार राज्य कौशल विकास अभिकरण के सीईओ विजय दयाराम के. को राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के प्रबंधक संचालक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। कोरबा नगर निगम की आयुक्त प्रतिष्ठा ममगाई को जिला पंचायत बस्तर का मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया गया है।


जिला पंचायत दंतेवाड़ा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कुमार बिश्वरंजन को मंत्रालय में उप सचिव बनाकर भेजा गया है। उनके स्थान पर एसडीएम जयंत नाहटा को दंतेवाड़ा का मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया गया है।

Lokesh Rajak

Recent Posts

राजनांदगांव : नव निर्वाचित पार्षदों की उन्मुखीकरण कार्यशाला संपन्न…

कार्यशाला में वार्डवासियों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने पार्षदों को दी गयी जानकारी राजनांदगांव 26…

22 hours ago

राजनांदगांव : वार्ड निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने नवरात्रि पर्व के पूर्व शहर में समुचित सफाई के दिये निर्देश…

राजनांदगांव 26 मार्च। सफाई निरीक्षण की कडी में निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा आज लखोली…

22 hours ago

राजनांदगांव : लू-तापघात की बचाव एवं तैयारी के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त…

राजनांदगांव 26 मार्च 2025। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने लू-तापघात की बचाव एवं तैयारी हेतु…

22 hours ago

राजनांदगांव : 31 मार्च तक पंजीकृत निर्माण श्रमिकों का नवीनीकरण…

राजनांदगांव 26 मार्च 2025। छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल अंतर्गत पंजीकृत निर्माण…

22 hours ago

राजनांदगांव : जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता के साथ निराकरण करने के दिए निर्देश…

कलेक्टर ने संवेदनशीलतापूर्वक सुनी नागरिकों की समस्याएंराजनांदगांव 26 मार्च 2025। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने…

22 hours ago

राजनांदगांव : विश्व जल दिवस के अवसर पर ग्राम फरहद में जल सभा संपन्न…

- ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति किया जागरूकराजनांदगांव 26 मार्च 2025। कलेक्टर…

22 hours ago