छत्तीसगढ़

VISION TIMES : शादी में जाने निकली पहुच गयी अस्पताल…

धमतरी, । सिहावा चौक से पहले पंजाब नेशनल बैंक के सामने पैदल जा रही महिला को तेज रफ्तार ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। जिसे तत्काल मसीह अस्पताल ले जाया गया। गंभीर अवस्था को देखते हुए रायपुर रिफर कर दिया गया। पुलिस ने ट्रक जप्त कर लिया है। शहर में बेलगाम वाहनों की रफ्तार कम होने का नाम नहीं ले रही है। यातायात व्यवस्था चरमरा गई है। बुधवार दोपहर लगभग एक बजे सिहावा चौक के पास पंजाब नेशनल बैंक के सामने पैदल जा रही महिला को ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया।

Advertisements

बताया गया कि रीता वाधवानी अपने साथियों के साथ शादी समारोह में शामिल होने पैदल अग्रसेन भवन जा रही थी। तभी पंजाब नेशनल बैंक के सामने पीछे से आ रही ट्रक क्रमांक सीजी 05 बी 3672 ने अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही यातायात उपनिरीक्षक शत्रुघ्न पांडे अपने स्टाफ के साथ पहुंचे। सूचना मिलने पर परिजन भी पहुंच गए थे। यातायात पेट्रोलिंग के वाहन में घायल महिला को डीसीएच अस्पताल ले जाया गया। जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रायपुर रिफर कर दिया गया। कोतवाली पुलिस ने ट्रक जप्त कर लिया है। चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया।

Lokesh Rajak

Recent Posts

राजनांदगांव : स्थानीय स्तर पर महिलाओं के हुनर को बढ़ावा देने की इस पहल से महिलाएं हो रही आर्थिक रूप से सशक्त…

*शासन के एक स्टेशन एक उत्पाद योजना से स्वसहायता समूह के महिलाओं की बदली जिंदगी*…

6 hours ago

राजनांदगांव : राजस्व अधिकारियों की बैठक 22 अक्टूबर को…

राजनांदगांव 17 अक्टूबर 2024। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में राजस्व अधिकारियों की बैठक…

6 hours ago

राजनांदगांव : कस्टम मिलिंग चावल जमा में विलंब करने पर 3 मिलर्स पर की गई कार्रवाई…

- 6800 क्विंटल धान एवं 2750 क्विंटल चावल जप्त कर प्रकरण दर्ज किया गयाा राजनांदगांव…

7 hours ago

राजनांदगांव : 12 नवम्बर को स्थानीय अवकाश…

राजनांदगांव 17 अक्टूबर 2024। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने सामान्य पुस्तक परिपत्र में प्रदत्त शक्तियों…

7 hours ago

राजनांदगांव : जीपीएफ ऋणात्मक शेष प्रकरणों के निराकरण हेतु 21 से 23 अक्टूबर तक शिविर…

राजनांदगांव 17 अक्टूबर 2024। महालेखाकार रायपुर द्वारा शासकीय सेवकों के सामान्य भविष्य निधि ऋणात्मक शेष…

7 hours ago

राजनांदगांव : ग्राम चाबुकनाला में घर-घर पंहुचा नल जल कनेक्शन…

*जल जीवन मिशन* राजनांदगांव 17 अक्टूबर 2024। शासन की जल जीवन मिशन योजना से जिले…

7 hours ago

This website uses cookies.