छत्तीसगढ़

VISION TIMES : शादी में मिले नकदी रकम पर चोरों ने किया हाथ साफ..

भिलाई नेवल थाना क्षेत्र में सूने मकान का ताला तोड़ अज्ञात चोर ने शादी में मिले नगदी पर हाथ साफ कर दिया है । पीड़ित दूल्हे की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 380,457 के तहत अपराध पंजीबद्ध करने में पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 28 वर्षीय राहुल देशलहरे मिनी पारा संजय किराना दुकान के पास स्टेशन मरोदा बीएसपी में ठेका श्रमिक है। 23 जनवरी को उसकी शादी हुई और 5 को उसके दादा जी का देहांत होने पर वह पत्नी सहित अपने ग्रह ग्राम घोड़ेला जिला बालोद चला गया। उसी रात अज्ञात चोर ने उसके सुने मकान पर धावा बोल दिया।

Advertisements

अगले दिन सुबह 7:00 बजे पड़ोसी मिराज खान ने फोन कर बताया कि राहुल के घर का ताला टूटा हुआ है उसके भीतर जाकर देखा तो घर का सामान पूरा बिखरा हुआ है और अलमारी, पेटी का ताला टूटा था । राहुल को गोडेला बालोद से अपने घर स्टेशन मरोदा आया तो अलमारी में रखा नगदी रकम लगभग 35 हजार गायब थे । राहुल के मुताबिक यह रकम उसे शादी में बतौर उपहार मिला था अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर यह रकम चोरी कर लिया।

Lokesh Rajak

Recent Posts

राजनांदगांव : आयुक्त ने ली निगम टी.एल. की बैठक, कार्यो की किये समीक्षा…

राजनांदगांव 16 अक्टूबर। नगर निगम आयुक्त श्री अभिषेक गुप्ता ने आज निगम सभागृह में अधिकारियों…

13 hours ago

राजनांदगांव : लगातार बढ़ते जल संकट को देखते हुए किसान धान के बदले कम पानी उपयोग वाली फसल लें – कलेक्टर…

*- सभी बैराज, एनीकट, जलाशयों एवं अन्य अधोसंरचना का सर्वे कराकर मरम्मत योग्य कार्यों को…

15 hours ago

राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ के विकास पुरूष है डॉ. रमन सिंह – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

*- मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष ने विराट कवि सम्मेलन में शिरकत की* *-  प्रख्यात कवि…

16 hours ago

राजनांदगांव : कलेक्टर ने उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के सफल संचालन एवं क्रियान्वयन के लिए विभागीय समन्वय हेतु अधिकारियों की बैठक ली…

राजनांदगांव 16 अक्टूबर 2024। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले…

16 hours ago

राजनांदगांव : मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष ने नवा बिहान साईबर जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना…

राजनांदगांव 16 अक्टूबर 2024। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह…

16 hours ago

राजनांदगांव : शासकीय महाविद्यालयों में जन भागीदारी समिति के उपाध्यक्ष नियुक्त…

राजनांदगांव 16 अक्टूबर 2024। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने जनभागीदारी समिति नियमावली सूची अनुसार जिले…

16 hours ago

This website uses cookies.