कवर्धा – करंट लगाकर मछली पकडने के चक्कर में शुक्रवार को एक ग्रामीण की करंट की चपेट में आने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना जिले के कुकदुर थाना क्षेत्र के ग्राम नेऊर की बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलने के बाद कुकदुर पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। बताया जाता है कि शुक्रवार की दोपहर करीब 12.00 बजे ग्राम नेऊर निवासी मोहन पिता रतन धोवा आयु 45 वर्ष अपने कुछ साथियों के साथ पास के गिजर्रा नाला में मछली मारने गया था।
जिसके लिए मोहन ने नाला में मौजूद मछलियों को मारने के लिए नाला के पास से गुजरने वाले हाई वोल्टेज विद्युत प्रवाहित तार में हुक फंसाया और इस करंट प्रवाहित हुक तार को नाला में डालने का प्रयास कर रहा था ताकि करंट से मछलियां मर जाए और बाद में वह उन्हें बाहर निकाल ले।
लेकिन इस खतरनाक प्रयास में मोहन खुद करंट की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हालांकि घटना के बाद ग्रामीण उसे तत्काल कुकदुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले गए लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में अस्पताल प्रशासन की सूचना पर मौके पर पहुंची कुकदुर पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।
करंट से किया जाता है वन्स प्राणियों का शिकार
यहां बताना लाजिमी होगा कि इस वनांचल क्षेत्र में करंट से शिकार का चलन बहुत ज्यादा है। जानकारी के मुताबिक कुकदुर थाना क्षेत्र के कोटना पानी के जंगलों में जंगली सुअरों की भरमार है और यहां के ग्रामीण शिकारी कुछ इस तरह से करंट का जाल लगाकर जंगली सुअरों का शिकार करते हैं। कुछ इसी अंदाज में मोहन मछलियों का भी शिकार करना चाह रहा था लेकिन वह खुद करंट का शिकार बन गया।
उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव जिले के प्रवास पर - ग्राम सिंघोला में आयोजित माँ…
- ग्राम उपरवाह व ढारा एवं नगर पंचायत एलबी नगर व घुमका तथा नगर निगम…
दिग्विजय स्टेडियम शहर की विशेष पहचान : कलेक्टर - कलेक्टर की अध्यक्षता में दिग्विजय स्टेडियम…
राजनांदगांव 08 मई 2025। छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली एवं राशन दुकान के युक्तियुक्तकरण के तहत…
राजनांदगांव 08 मई 2025। एकीकृत बाल विकास परियोजना राजनांदगांव (ग्रामीण-2) घुमका अंतर्गत ग्राम पंचायत अउरदा…
सुुशासन तिहार - 2025 वार्ड स्तर पर आज चिखली स्कूल में समाधान शिविर का हुआ…
This website uses cookies.