back to top

करंट लगाकर मछली पकडने के चक्कर में एक ग्रामीण की मौके पर मौत…

कवर्धा – करंट लगाकर मछली पकडने के चक्कर में शुक्रवार को एक ग्रामीण की करंट की चपेट में आने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना जिले के कुकदुर थाना क्षेत्र के ग्राम नेऊर की बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलने के बाद कुकदुर पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। बताया जाता है कि शुक्रवार की दोपहर करीब 12.00 बजे ग्राम नेऊर निवासी मोहन पिता रतन धोवा आयु 45 वर्ष अपने कुछ साथियों के साथ पास के गिजर्रा नाला में मछली मारने गया था।

Advertisements

जिसके लिए मोहन ने नाला में मौजूद मछलियों को मारने के लिए नाला के पास से गुजरने वाले हाई वोल्टेज विद्युत प्रवाहित तार में हुक फंसाया और इस करंट प्रवाहित हुक तार को नाला में डालने का प्रयास कर रहा था ताकि करंट से मछलियां मर जाए और बाद में वह उन्हें बाहर निकाल ले।

लेकिन इस खतरनाक प्रयास में मोहन खुद करंट की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हालांकि घटना के बाद ग्रामीण उसे तत्काल कुकदुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले गए लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में अस्पताल प्रशासन की सूचना पर मौके पर पहुंची कुकदुर पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।

करंट से किया जाता है वन्स प्राणियों का शिकार

यहां बताना लाजिमी होगा कि इस वनांचल क्षेत्र में करंट से शिकार का चलन बहुत ज्यादा है। जानकारी के मुताबिक कुकदुर थाना क्षेत्र के कोटना पानी के जंगलों में जंगली सुअरों की भरमार है और यहां के ग्रामीण शिकारी कुछ इस तरह से करंट का जाल लगाकर जंगली सुअरों का शिकार करते हैं। कुछ इसी अंदाज में मोहन मछलियों का भी शिकार करना चाह रहा था लेकिन वह खुद करंट का शिकार बन गया।

Advertisements

You cannot copy content of this page